फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: दोस्त ने पहले घर के बाहर बुलाया, फिर पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग, महिला की दर्दनाक मौत

Tue, 05 Mar 2024 11:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

झगड़े के दौरान आरोपी ने महिला पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इस दौरान आरोपी भी आग की चपेट में आ गया। आग के बढ़ने पर आरोपी ने पास के ही एक कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि महिला आग में 90 प्रतिशत तक झुलस गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के तिरुवनंतपुरम में दोस्त द्वारा जिंदा जलाई गई महिला की मौत हो गई है। सोमवार शाम को घटी घटना में महिला 90 प्रतिशत तक जल गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना का आरोपी और महिला का दोस्त भी 60-70 फीसदी तक जल गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


घर के बाहर बुलाया और लगा दी आग
घटना तिरुवनंतपुरम के पोतेनकोड पुलिस स्टेशन इलाके की है। पुलिस ने बताया कि 46 वर्षीय मृतक महिला को उसके दोस्त ने सोमवार की शाम बात करने के लिए घर के बाहर बुलाया था। जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी झगड़े के दौरान आरोपी ने महिला पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इस दौरान आरोपी भी आग की चपेट में आ गया। आग के बढ़ने पर आरोपी ने पास के ही एक कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि महिला आग में 90 प्रतिशत तक झुलस गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को भी कुएं से निकालकर तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

पुलिस ने एफआईआर में जोड़ी हत्या की धारा
इलाज के दौरान मंगलवार सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 326, 447 के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि महिला की मौत के बाद अब हत्या की धारा 302 को भी जोड़ा गया है। घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला विधवा थी और अपनी बेटी और मां के साथ रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें