फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : 17 साल बाद सुलझी बुजुर्ग भाई-बहन की हत्या की गुत्थी

Tue, 28 Dec 2021 04:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोच्चि।

सार

एडीजीपी श्रीजीत ने कहा कि पिछले साल तिरुवनंतपुरम के केंद्रीय कारागार में रहने के दौरान आरोपी ने साथी कैदी को इस हत्या के बारे में बताया था, जिसके बाद मामले को सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने 17 साल बाद आखिरकार बुजुर्ग भाई-बहन की सनसनीखेज हत्या का मामला सुलझा लिया है। राज्य पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया कि इस वारदात को कुख्यात अपराधी ‘रिपर’ जयनंदन ने अंजाम दिया था। उसे एडप्पल्ली से गिरफ्तार किया गया।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कई अन्य मामलों में सजायाफ्ता जयनंदन ने 30 मई, 2004 को बुजुर्ग भाई-बहन की हत्या की थी। उसने दुष्कर्म के बाद 74 वर्षीय महिला की हत्या की थी और 60 वर्षीय व्यक्ति को भी बेरहमी से मार दिया था।

इस दौरान उसने घर में तोड़फोड़ भी की थी। दोनों की जघन्य हत्या ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया था। एडीजीपी श्रीजीत ने कहा कि पिछले साल तिरुवनंतपुरम के केंद्रीय कारागार में रहने के दौरान आरोपी ने साथी कैदी को इस हत्या के बारे में बताया था, जिसके बाद मामले को सुलझा लिया गया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस को पहले से ही उसके वारदात को अंजाम देने के तरीकों को देखते हुए भाई-बहन की हत्या में उसकी संलिप्तता का संदेह था। लेकिन पुलिस के  पास कोई सुबूत नहीं थे। बाद में पुलिस ने ठोस सुबूत जुटाकर उसकी भूमिका को साबित किया और इस महीने की शुरुआत में उसे गिरफ्तार कर लिया। 

तीन बार जेल से भाग चुका है अपराधी
आरोपी जयनंदन 2003 से 2008 के बीच छह मामलों में 8 लोगों की हत्या कर चुका है। उस पर हत्या के दो मामले दर्ज हैं, जबकि चोरी के 15 मामलों में से आठ में दोषी ठहराया गया था। इसके अलावा, वह तीन बार जेल से भी भाग चुका है। फिलहाल वह विभिन्न मामलों में संयुक्त सजा के रूप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें