फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: गूगल-मेटा को फर्जी एप्स-विज्ञापन हटाने का निर्देश, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम पर केरल पुलिस ने जारी किया नोटिस

Wed, 21 Aug 2024 05:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

धोखाधड़ी का विवरण देते हुए पुलिस ने कहा कि व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर केरल मेगामिलियन लॉटरी और केरल समर सीजन लॉटरी के नाम पर फर्जी विज्ञापन चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने गूगल को प्लेस्टोर से उन एप्स को हटाने के लिए नोटिस जारी किया, जिसके जरिए लॉटरी के नाम पर नकली लॉटरी ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। मेटा को भी इसे लेकर एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम से फर्जी लॉटरी के विज्ञापन हटाने की अपील की गई। राज्य पुलिस मीडिया सेंटर (एसपीएमसी) ने बुधवार को नोटिस जारी किया। नोटिस में बताया गया कि साइबर पेट्रोलिंग से पता चला कि 60 फर्जी लॉटरी एप्स, 25 फर्जी प्रोफाइल और 20 वेबसाइट धोखाधड़ी में शामिल थे। इस धोखाधड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


धोखाधड़ी का विवरण देते हुए पुलिस ने कहा कि व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर केरल मेगामिलियन लॉटरी और केरल समर सीजन लॉटरी के नाम पर फर्जी विज्ञापन चलाया जा रहा था। लोगों को मैसेज के जरिए भी बताया गया कि केरल सरकार ने ऑनलाइन लॉटरी शुरू किया है, जिसमें 40 रुपये का निवेश करने पर 12 करोड़ रुपये जीतने की संभावना है। लोगों ने जब मैसेज में बताए गए नंबर पर 40 रुपये का निवेश किया, तब उन्हें व्हाट्सएप पर एक फर्जी लॉटरी टिकट भेजा गया। जब लॉटरी के ड्रॉ का समय समाप्त हो गया, तब जालसाज लोगों को फर्जी परिणाम भेजता था और बताता था कि उनके टिकट में पांच लाख रुपये का इनाम निकला है। 

सरकारी प्रतिनिधि का दावा करते हुए एक व्यक्ति लोगों को फोन करता है और इनाम की राशि ट्रांसफर करने के लिए वह जीएसटी और स्टैंप ड्यूटी के लिए पीड़ितों से कुछ रकम जमा करने के लिए कहता है। पीड़ितों द्वारा राशि जमा करने के बाद वह और रकम की मांग करता है। पीड़ितों को विश्वास दिलाने के लिए जालसाज हर कदम पर उन्हें दस्तावेज और वीडियो उपलब्ध कराता था। पुलिस ने लोगों को सावधान रहने की अपील की और कहा कि अगर उन्हें वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर कोई संदेह है तो वह 1930 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें