फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'राज्य की जनता भय से त्रस्त, बदलाव की जरूरत'; केरल के पथानामथिट्टा में PM मोदी की जनसभा

Fri, 15 Mar 2024 03:57 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा

सार

केरल के पथानामथिट्टा में सार्वजनिक रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस और राज्य के सत्तारूढ़ दल को आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ के लोग विरोधी होने का दिखावा करते हैं, लेकिन दिल्ली में वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं।
विज्ञापन
केरल में पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के पथानामथिट्टा में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष दल और केरल सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ के लोग विरोधी होने का दिखावा करते हैं, लेकिन दिल्ली में वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्ट एक-दूसरे का नाम लेते हैं, लेकिन नई दिल्ली में गठबंधन करते हैं। कांग्रेस और वामपंथी दोनों ठग हैं, इन्होंने सिर्फ लोगों को धोखा ही दिया है। 
विज्ञापन


केरल में युवा और महिलाएं डर में जी रहे- पीए मोदी
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लेकिन केरल के लोग अब इन लोगों की हकीकत जान गए हैं। खासकर युवा और महिलाएं इन दलों की सच्चाई को समझ गए हैं। केरल में महिलाएं, युवा और हर वर्ग डर में जी रहा है। केरल को भय मुक्त बनाने के लिए एकमात्र रामबाण हैं, वो है कांग्रेस और एलडीएफ को राज्य से पूरी तरह हटाना है। जिससे लोगों को न्याय मिलेगा।
 

#WATCH पथनमथिट्टा (केरल): सार्वजनिक रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " केरल में कानून-व्यवस्था का हाल बहुत बुरा है। यहां तक के चर्च के पादरी भी हिंसा के शिकार हो रहे हैं। महिलाएं , युवा और हर वर्ग डर में जी रहा है और राज्य सरकार में बैठे लोग चैन की नींद सो… pic.twitter.com/wjrcvkTX8D

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2024
विज्ञापन


चर्च के पादरी भी राज्य में सुरक्षित नहीं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सार्वजनिक रैली में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केरल में चर्च के पादरी भी सुरक्षित नहीं हैं। कानूनी अव्यवस्था के कारण क्षेत्र में हिंसा बढ़ी है। यहां तक कि कई कॉलेज कम्युनिस्टों के गुंडों के अड्डा बन गया है। लोग इसलिए पीड़ित है कि क्योंकि राज्य में भ्रष्ट सरकार चल रही है। एलडीएफ और यूडीएफ सरकारें रबर किसानों की दुर्दशा पर अंधी हो गई हैं।
 

#WATCH पीएम मोदी ने कहा, "जिन राजनीतिक दलों का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना है, वे कभी भी लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकते। एलडीएफ और यूडीएफ यहां एक-दूसरे से लड़ने का दिखावा करते हैं लेकिन दिल्ली में वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं। कांग्रेस और वामपंथियों ने केरल को लूटा… pic.twitter.com/kgMksgsToE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2024


अब केरल में कमल खिलने वाला है- पीएम मोदी
केरल में कानून व्यवस्था बेहद खराब है, बावजूद इसके लोगों में भाजपा को लेकर उत्साह है। लोगों के चेहरों पर खुशी देखकर लगता है केरल में कमल खिलने वाला है। पिछले चुनाव में राज्य की जनता ने हमें दोहरे अंक में वोट प्रतिशत वाली पार्टी बनायाऔर अब, यहां दोहरे अंक वाली सीटों की हमारी नियति अब दूर नहीं है। केरल की संस्कृति आध्यात्मिकता से जुड़ी है, लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ आस्था को कुचलने के लिए जाने जाते हैं। केरल की संस्कृति शांति को बढ़ावा देती है लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ राजनीतिक हिंसा में विश्वास करते हैं। एलडीएफ की पहचान सोना लूटने से है, यूडीएफ की पहचान सौर ऊर्जा लूट से है। इस लूट के खेल को रोकने के लिए मैं आज आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं।
 

#WATCH पथनमथिट्टा (केरल): सार्वजनिक रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "केरल की संस्कृति आध्यात्मिकता से जुड़ी है, लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ आस्था को कुचलने के लिए जाने जाते हैं। केरल की संस्कृति शांति को बढ़ावा देती है लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ राजनीतिक हिंसा में… pic.twitter.com/2n4wiC5oQA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2024
विज्ञापन

पीएम मोदी ने हैदराबाद के मल्काजगिरी में रोड शो
इस बीच, आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव अभियान के तहत शुक्रवार शाम  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के मल्काजगिरी में रोड शो किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।



गौरतलब है कि पीएम मोदी का 16 मार्च को नगरकुर्नूल और 18 मार्च को जगतियाल में दो सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। भाजपा इस बार राज्य में लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटें जीतने के लिए रणनीति बना रही है। हाल ही में भाजपा ने 17 संसदीय क्षेत्रों को कवर करते हुए विजय मिशन यात्राएं आयोजित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें