फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल मरदू फ्लैट मामला: विस्फोटक लगाने का कार्य पूरा, विस्फोट बिंदु की हुई पहचान

Sun, 05 Jan 2020 01:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
मरदू फ्लैट को ध्वस्त करने की तैयारी पूरी हो चुकी है - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के मरदू फ्लैट को विस्फोटक के जरिए 11 और 12 जनवरी को उड़ा दिया जाएगा। अल्फा सेरेने और होली फेथ के फ्लैट को 11 जनवरी को वहीं जैन और गोल्डन फ्लीट फ्लैट्स को 12 जनवरी को उड़ा जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने इन फ्लैटों को ढहाने का आदेश दिया है। बता दें कि इन चार अपार्टमेंट्स में कुल 343 फ्लैट हैं।

विज्ञापन


इसी संबंध में विस्फोटक नियंत्रक का कहना है, 'मरदू में होली फेथ एच2ओ अपार्टमेंट परिसर में विस्फोटक भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और विस्फोट करने वाले बिंदु को अंतिम रूप दे दिया गया है।' विस्फोटकों के जरिए फ्लैट्स को ढहाने का निर्णय मुख्य सचिव टॉम जोस के साथ हुई बैठक में लिया गया था।
 

इस बैठक में जिलाधिकारी एस सुहास और शहर के पुलिस आयुक्त विजय सखार भी उपस्थित थे। उपजिलाधिकारी स्नेहिल कुमार द्वारा बुलाई गई बैठक में ध्वस्तीकरण योजना पर भी चर्चा हुई थी। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया था कि इमारत चंद सेकेंड में धराशायी हो जाएगी।
विज्ञापन


25 अक्तूबर को उच्चतम न्यायालय ने मरदू फ्लैट को ढहाने पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। शीर्ष अदालत ने यह भी दोहराया था कि सभी फ्लैट मालिकों को कम से कम 25 लाख रुपये दिए जाएं और बिल्डरों को एक महीने की अवधि के भीतर 20 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था।

उच्चतम न्यायालय ने 23 सितंबर को केरल सरकार को तटीय क्षेत्रों में अवैध रूप से बहु-मंजिला इमारत बनाने की अनुमति देने के लिए फटकार लगाई थी। साथ ही कहा था कि वह इस तरह के निर्माणों में शामिल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें