फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में कोरोना: बीते 24 घंटे में 26 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, संक्रमण दर अब भी 16.69 फीसदी

Thu, 09 Sep 2021 07:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल में पिछले 24 घंटे में एक लाख 56 हजार 957 लोगों की कोरोना जांच की गई। इस दौरान संक्रमण दर 16.69 फीसदी पाई गई। इसका मतलब है कि राज्य में कोरोना की जांच कराने वाले 100 लोगों में से 16 या 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।
विज्ञापन
वीना जॉर्ज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के सबसे बुरे हालात केरल में हैं। यहां गुरुवार को कोरोना के 26,200 केस सामने आए। इस दौरान 29,209 लोग ठीक हुए और 14 लोगों की मौत भी हुई। पिछले 24 घंटे में यहां एक लाख 56 हजार 957 लोगों की कोरोना जांच की गई। इस दौरान संक्रमण दर 16.69 फीसदी पाई गई। इसका मतलब है कि राज्य में कोरोना की जांच कराने वाले 100 लोगों में से 16 या 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। यहां फिलहाल दो लाख 36 हजार 345 संक्रमितों का इलाज चल रहा है और अब तक कुल 22,126 लोगों की जान गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


निपाह के मामलों में राहत
निपाह वायरस के संभावित मामलों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन में रह रहे लोगों के 7 और सैंपल गुरुवार को निगेटिव आए हैं। कुल 68 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छठमंगलम में घर-घर सर्वे किया गया। इस दौरान कोई अस्वाभाविक बुखार या मौत की सूचना नहीं मिली है।

114 स्वास्थ्य कार्यकर्ता संक्रमित
राज्य सरकार के मुताबिक, केरल में सबसे ज्यादा प्रभावित 14 जिलों में त्रिशूर में सबसे अधिक 3,279 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद एर्नाकुलम में 3,175, तिरुवनंतपुरम में 2,598, मलप्पुरम में 2,452, कोझीकोड में 2,332, कोल्लम में 2,124, पलक्कड़ में 1,996, अलाप्पुझा में 1,604, कोट्टायम में 1,580, कन्नूर में 1,532, पठानमथिट्टा में 1244 और वायनाड में 981 संकमितों की पहचान हुई। बीते दिन केरल में आए मामलों में 114 स्वास्थ्य कार्यकर्ता थे, राज्य के बाहर के 81 और संपर्क के माध्यम से 24,999 संक्रमित हुए। 1,006 मामलों में संपर्क का स्रोत स्पष्ट नहीं था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें