फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kozhikode Plane Crash: सांस थामने को मजबूर कर देंगे भारत के ये सात रनवे

Sat, 08 Aug 2020 09:57 AM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अगत्ती एयरपोर्ट, लक्ष्यद्वीप - फोटो : एयरइंडिया

जब आप अपने सपनों की मंजिल की ओर होते हैं तो सफर खुद-ब-खुद सुहाना हो जाता है। हवाई जहाज की खिड़की से झांकते हुए बादलों का समंदर बेहद हसीन लगता है। प्राकृतिक सुंदरता जब गंतव्य से पहले ही आपका अभिवादन करती हैं तो उड़ान की खुशियां और भी शानदार हो जाती हैं। ऐसा ही एक खूबसूरत हवाई अड्डा केरल के कोझिकोड में भी है, जहां शुक्रवार रात एक विमान हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी। करीपुर एयरपोर्ट का रनवे बेहद दर्शनीय माना जाता है। टेबल टॉप होने की वजह से ऐसे रनवे दिखने में जितने सुंदर होते हैं, यहां लैंडिंग उतनी ही जोखिम भरी होती है। आइए एक नजर देश के कुछ ऐसे ही रनवे पर डालते हैं जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ प्राकृतिक बनावट की वजह से भी विश्व विख्यात हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
लेंगपुई एयरपोर्ट, मिजोरम - फोटो : एयरइंडिया

लेंगपुई हवाई अड्डा, आइजोल

देश के पूर्वोत्तर में हरे-भरे पहाड़ों में बना यह घरेलू अड्डा बेहद खास है। मिजोरम की राजधानी आइजोल में स्थित यह एयरपोर्ट पूर्वोत्तर को हवाई मार्ग के जरिए शेष भारत से जोड़ता है। समुद्र तल से 504 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह रनवे टेबल टॉप है, जो ऑप्टिकल भ्रम पैदा करता है। इस हवाई अड्डे का 2,500 मीटर लंबा रनवे अद्वितीय है क्योंकि इसके नीचे कई पहाड़ियां, घाटियां हैं।

विज्ञापन

3 of 8
शिमला एयरपोर्ट का रनवे - फोटो : एयरइंडिया

जबरहट्टी हवाई अड्डा, शिमला

देश के एक और खूबसूरत राज्य हिमाचल प्रदेश और उसका बेहद हसीन हवाई अड्डा, राजधानी शिमला से 22 किलोमीटर दूर स्थित है। हवाई अड्डे का निर्माण एक पर्वत के ऊपरी सिरे को काटकर और एकल रनवे बनाने के लिए क्षेत्र को समतल करके किया गया था।

4 of 8
वीर सावरकर एयरपोर्ट, पोर्ट ब्लेयर - फोटो : एयरइंडिया
वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पोर्ट ब्लेयर

गहरा नीला समंदर और चारों तरफ सदाबहार रेन फॉरेस्ट व्यू के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का यह एयरपोर्ट सपनों में देखी किसी जगह सा लगता है। प्रकृति की गोद में स्थित एयरपोर्ट में विमान सिर्फ दिन के उजाले में ही उड़ान भर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
डाबोलिम एयरपोर्ट, गोवा - फोटो : एयरइंडिया

डाबोलिम एयरपोर्ट, गोवा

अरब सागर के किनारे बसे इस छोटे से राज्य की अर्थव्यवस्था का लगभग पूरा हिस्सा समंदर से ही आता है। साल भर देशी-विदेशी सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहने वाले गोवा के अंंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की हवाई पट्टी भी बेहद हसीन है। यह भारत के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में से एक है, जो लैंडिंग और टेक ऑफ के दौरान एक मनोरम दृश्य दिखाता है।

विज्ञापन

6 of 8
कोझिकोड एयरपोर्ट का रनवे - फोटो : सोशल मीडिया

कारिपुर हवाई अड्डा, कोछिकोड

कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे कारिपुर एयरपोर्ट के रूप में भी जाना जाता है। यह हवाई अड्डा देश के केवल तीन टेबलटॉप रनवे में से एक है, जो एक पहाड़ी इलाके पर बनाया गया है। यहां लैंडिंग करना किसी भी पायलट के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है।

विज्ञापन

7 of 8
लेह एयरपोर्ट - फोटो : एयरइंडिया

कुशोक बकुला रिंपोचे, लेह

दुनिया की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित एयरपोर्ट में से एक कुशोक बकुला रिंपोचे हवाई अड्डे की समुद्री तल से ऊंचाई 3256 मीटर है। चारों ओर बर्फ से लदे पहाड़ों के बीच उड़ते हवाई जहाज आपके मन को रोमांच से भर देते हैं।

विज्ञापन

8 of 8
अगत्ती एयरपोर्ट, लक्ष्यद्वीप - फोटो : एयरइंडिया

अगत्ती एयरपोर्ट, लक्ष्यद्वीप

लक्ष्यद्वीप में बहुत सारे छोटे-छोटे आइलैंड हैं। यहां सैलानी समंदर के नीले पानी में सफेद रेत के बीच अपनी यात्रा को यादगार मनाने आते हैं। लक्ष्यद्वीप एक टापू है तो यहां आप दो तरीके यानी हवा के रास्ते फ्लाइट या समुद्र के रास्ते शिप से आ-जा सकते हैं। अगत्ती एयरोड्रम भारत में एकमात्र हवाई पट्टी है, जो द्वीप समूह पर स्थित है। अंतहीन नीले पानी के बीच भूमि की एक बहुत ही संकीर्ण पट्टी से उड़ान भरते और उतरते हवाई जहाज रौंगटे खड़े कर देते हैं। अगत्ती हवाई अड्डे की गिनती देश ही नहीं बल्कि दुनिया के खूबसूरत रनवे में होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें