फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कन्नूर में विस्फोट के चलते व्यक्ति की मौत, एक की हालत गंभीर; कांग्रेस-भाजपा ने सीपीआई पर लगाए आरोप

Fri, 05 Apr 2024 05:12 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर

सार

केरल के कन्नूर में हुए धमाके के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल सीपीआई को आड़े हाथ लिया। साथ ही बम धमाके के जरिए दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कन्नूर जिले में स्थित पनूर इलाके के पास शुक्रवार को एक धमाका हुआ, जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया है। इस घटना के बाद से राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने सीपीआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि वामपंथी दल ने इस घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। 
विज्ञापन


बम के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश हो रही- कांग्रेस
विपक्षी कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह धमाका तकरीबन देर रात एक बजे हुआ, कुछ सीपीआई समर्थकों द्वारा देशी बमों को बनाने के दौरान यह घटना घटी। वहीं, भाजपा ने भी सीपीआई को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि बम के जरिए वाम दल दहशत फैलाने की कोशिश कर रही है। 

हमें बदलान करने की कोशिश की जा रही है- सीपीआई
सीपीआई (एम) की पनूर क्षेत्र समिति ने एक बयान में यह भी कहा कि वाम दल शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी लोगों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर झूठा प्रचार कर रहे हैं। काइवेलिक्कल निवासी शेरिन ने कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, दूसरे घायल व्यक्ति विनेश की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


भाजपा ने लगाए सीपीआई पर गंभीर आरोप
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने इस घटना के लिए सीपीआई (एम) को दोषी ठहराया और आरोप लगाया कि वाम दल अपने कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल देशी बम बनाने में कर रहा है और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब कर रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के केरल प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया कि सीपीआई (एम) आतंक की शरण ले रही है क्योंकि वह लोगों के बीच समर्थन खो रही है। उन्होंने एसडीपीआई द्वारा कांग्रेस को दिए गए समर्थन को लेकर भी हमला बोला और कहा कि राज्य में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले यह एक गंभीर स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें