बिन-19 के कामकाज के बारे में बात करें तो इसमें एक कंटेनर है, जिसमें संक्रमण वाले मास्क और अन्य सामानों को विशेष प्रक्रिया से कीटाणुरहित करने के लिए गिरा दिया जाता है। इसके बाद कीटाणुरहित मास्क दूसरे कंटेनर में स्थानांतरित कर दिए जाते हैं।
मास्क को कंटेनर में डालने वाला शख्स इसमें जुड़ी स्वचलित सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन की मदद से अपने हाथों को सैनिटाइज कर सकता है। इस बिन में सारी प्रक्रिया ऑटोमैटिक है। इसलिए बिन को संचालित करने के लिए किसी भी स्विच को छूने की जरूरत नहीं पड़ती है।