केरल के सीएम पिनाराई विजयन जल्द ही कोडुनगालुर तालुका में देश की पहली व भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे पुरानी चेरामन जुमा मस्जिद का उद्घाटन करेंगे। मस्जिद मुस्लिम धर्म के साथ आम लोगों के लिए खोली जाएगी। मस्जिद 629 ईस्वी की है।
केरल के त्रिसूर जिले के कोडुनगालुर तालुका में देश की पहली व भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे पुरानी चेरामन जुमा मस्जिद के जीर्णोद्वार का काम पूरा हो गया है। जल्द ही मस्जिद मुस्लिम धर्म के साथ आम लोगों के लिए खोली जाएगी, जिससे लोग इस एतिहासिक धार्मिक इमारत का दीदार कर सकेंगे। मस्जिद 629 ईस्वी की है।
विज्ञापन
देश की पहली व 629 ईस्वी की मस्जिद का प्राचीन गौरव लौटा
केरल सरकार द्वारा मुजिरिस हेरिटेज प्रोजेक्ट (एमएचपी) के तहत इस मस्जिद के जीर्णोद्वारा शुरू हुआ था, जिससे इसकी प्राचीन भव्यता को वापस लाया जा सके। मस्जिद को प्राचीन रूप में लाने के लिए 30 महीने तक काम चला है जिस पर 1.14 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सीएम पिनाराई विजयन जल्द इसका उद्घाटन करेंगे।