फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Human Sacrifice Case: लापता महिलाओं के परिजन पहुंचे पुलिस के पास, जताया अपहरण कर 'बलि' देने का शक

Mon, 17 Oct 2022 08:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथनमथिट्टा

सार

अलपूझा जिले से 2013 में लापता हुई बिंदु पद्मनाभन के परिजनों ने केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच से संपर्क किया है। उन्होंने दावा किया कि बिंदु लापता होने के पूर्व शफी जैसे मिलते-जुलते व्यक्ति के साथ देखी गई थी।

विज्ञापन
केरल नरबलि मामले का मुख्य आरोपी शफी व आरोपी दंपती - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में दो महिलाओं का अपहरण कर उनकी 'बलि' दिए जाने के खुलासे के बाद मामला गहराता जा रहा है। पथनमथिट्टा जिले की पुलिस से कई लापता महिलाओं के परिजनों ने संपर्क किया। उन्होंने इस मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी उर्फ राशिद पर उनकी हत्या का शक जताया है। 

विज्ञापन


दो महिलाओं की नरबलि के इस सनसनीखेज मामले में केरल पुलिस ने शफी व एक दंपती को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच पुलिस की एसआईटी को सौंप दी गई है। जांच से जुड़े अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कुछ और लापता महिलाओं के परिजनों ने उनसे संपर्क किया है। उनका शक है कि लापता होने में मामले के मुख्य आरोपी शफी का हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की गहन जांच व पूछताछ में जुटी है। 

नरबलि मामले में पुलिस ने 11 अक्तूबर को मुख्य आरोपी शफी (52) के अलावा मसाज थैरेपी करने वाले भगवलसिंह (68) और उसकी पत्नी लैला (59) को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी जिले के एलंथुर गांव की दो महिलाओं का अपहरण कर धार्मिक परंपरा के नाम पर उनकी बलि देने का आरोप है। आरोपी शफी ने दंपती को झांसा दिया था कि इस रस्म से वे धनवान बन जाएंगे और यौवन को प्राप्त करेंगे। 
विज्ञापन


2013 में अलपूझा से लापता हुई थी एक महिला
इस बीच, राज्य के अलपूझा जिले से 2013 में लापता हुई बिंदु पद्मनाभन के परिजनों ने केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच से संपर्क किया है। उन्होंने दावा किया कि बिंदु लापता होने के पूर्व शफी जैसे मिलते-जुलते व्यक्ति के साथ देखी गई थी। क्राइम ब्रांच के डीएसपी आर. सुरेश ने बताया कि कुछ परिजनों ने यह आशंका जताई है, हालांकि अभी शफी के बिंदु के साथ घुमने को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। मामले की जांच की जाएगी। 

जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा शफी
49 साल की रोजलीन व 52 साल की पद्मा के अपहरण के बाद उनकी बलि यानी हत्या के सरगना शफी से विशेष जांच दल (SIT) लगातार पूछताछ कर रहा है। पुलिस का कहना है कि वह बहुत शातिर है और पूछताछ में जांच को गुमराह करने वाली बातें कह रहा है। दोनों मृत महिलाएं लॉटरी बेचने का काम करती थीं। शफी ने उन्हें दोस्ती के जाल में फंसा कर इस अंजाम तक पहुंचा दिया। 

करोड़पति थी अलपूझा की लापता बिंदु पद्मनाभ
एलंथुर की रोजलीन व पद्मा जहां गरीब परिवारों की थीं, वहीं अलपूझा की लापता 46 वर्षीय बिंदु पद्मनाभन की करोड़ की प्रॉपर्टी है। बिंदु के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि वह अलाप्पुझा जिले के कडाकरपल्ली में अकेली रहती थी। बिंदु के लापता होने का केस 2013 में दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस उसका सुराग लगाने में अब तक विफल रही है। 

हालांकि, 2017 में बिंदु के भाई प्रवीण पद्मनाभन ने पुलिस में नई शिकायत दर्ज कराई थी कि जाली कागजात का उपयोग करके उनकी बहन की संपत्ति को हड़पने का प्रयास किया गया है। इस मामले में एक प्रॉपर्टी डीलर एम सेबेस्टीन और उसके साथी टी मिनी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, एक अन्य साथी एस मनोज को जब क्राइम ब्रांच पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें