फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arif Mohammad Khan: केरल के राज्यपाल बोले- हम दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र, परंपराओं-मूल्यों को सहेजना जरूरी

Sat, 21 Oct 2023 03:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि हमारे देश में नेतृत्व का पैमाना है कि मैं अहम नहीं हूं बल्कि देश को लोग अहम हैं।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि हमारे देश में कुछ परंपराएं और मूल्य हैं। देश में नेतृत्व के लिए कुछ पैरामीटर हैं और अच्छी बात ये है कि हमारा नेतृत्व उन पैमानों पर खरा उतरने के लिए सबकुछ कर रहा है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिल्ली में ये बातें कही।
विज्ञापन


'हम दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र'
आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि हमारे देश में नेतृत्व का पैमाना है कि मैं अहम नहीं हूं बल्कि देश को लोग अहम हैं। यह सवाल पूछा जा रहा है कि हम एक राजशाही थे तो हम लोकतंत्र कब बने? केरल के राज्यपाल ने कहा कि मुझे ये तब अहसास हुआ, जब पीएम मोदी ने इस बारे में बताया। वो है इंसानों में बराबरी, रंग, भाषा या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं। अगर हम अपने व्यवहार को अपनी परंपराओं और मूल्यों के मुताबिक रखेंगे तो हम दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र हैं। 

आध्यात्मिक लोकतंत्र भारत की विरासत
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को लखनऊ में नानाजी देशमुख स्मृति अंत्योदय व्याख्यान में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की कल्पना भारत की संस्कृति में है। आध्यात्मिक लोकतंत्र भारत की विरासत है। लोकतंत्र और उसकी संस्कृति भारत ने दुनिया को दी है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अमृतकाल का अर्थ विरासत में मिली चीज सहेजना है। भारत की सभ्यता और संस्कृति की यात्रा आध्यात्मिक लोकतंत्र पर आधारित रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें