फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामले की जांच करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय ने दिए आदेश

Fri, 10 Jul 2020 11:10 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
Gold - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

त्रिरूवनंतपुरम एयरपोर्ट के जरिए हुए सोने की तस्करी वाले मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी, गृह मंत्रालय ने इसके लिए एजेंसी को निर्देश दे दिए हैं। केरल की राजधानी में यूएई के पता वाले डिप्लोमैटिक कार्गो से 30 किलो सोना चुराने का मामला है। 

विज्ञापन



जमीनी स्तर इस तस्करी को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा जा रहा है। सूत्रों की माने तो एनआईए इस मामले में गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून 2004 की धारा 15, 16, 17 और 18 के तहत जांच करेगा। ये कानून आतंकवादी गतिविधि और टेरर फंडिंग को लेकर लगाया जाता है।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि एजेंसी इस मामले में शुरू से जांच करेगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े संगठित रैकेट की जांच होगी और इस तस्करी से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर की भी पड़ताल होगी।
विज्ञापन


इस मामले में एक पूर्व राजनीतिज्ञ यूएई वाणिज्यदूतावास जनरल स्वप्ना सुरेश का नाम जुड़ने से केरल में हड़कंप मच गया है। इसके बाद स्वप्ना सुरेश के केरल के मुख्यमंत्री के निजी सचिव के साथ कथित राजनैतिक संबध की खबरें सामने आई हैं। फिलहाल स्वप्ना सुरेश फरार हैं और उन्होंने केरल के हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत का याचिका खारिज कर दी है।

याचिका में दावा किया गया है कि कार्गो के संबंध में स्वप्ना ने एयरपोर्ट अधिकारी से संपर्क किया था। यूएई वाणिज्यदूतावास जनरल ऑफिस के उच्च कूटनीतिज्ञ राशिद खामिस अल शामली के कहने पर कथित तौर पर संपर्क साधा था। तस्करी किए गए सोने की कीमत 15 करोड़ रुपये है।

इस मामले में आश्चर्य की बात यह है कि तस्करी किया हुआ सोना कार्गो में छिपाया हुआ था। इस कार्गो में बिस्किट, नूडल्स, बाथरूम का सामान रखा जाता था लेकिन कस्टम को तस्करी को लेकर पहले से सूचना मिल चुकी थी।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें