फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे का मौत से पहले का वीडियो आया सामने, टोल प्लाजा पर कुछ ऐसे दिखा कुख्यात बदमाश

Fri, 10 Jul 2020 10:38 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vikas Dubey encounter - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात बदमाश विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। उसे कल मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।

विज्ञापन




विकास दुबे का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विकास को टोल प्लाजा पर देखा गया था। यूपी एसटीएफ की टीम जिस कार में विकास दुबे को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश ला रही थी उसे आखिरी बार कानपुर से पहले बड़ा टोल प्लाजा से गुजरते हुए देखा गया था।
 



वीडियो में देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा पर बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात थी। उज्जैन से एसटीएफ टीम के पीछे चल रही मीडिया की गाड़ियों को घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर पहले पुलिस ने रोक दिया था। टोल से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। किसी भी तरह के परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार थी। टोल प्लाजा पर जहां से एसटीएफ का काफिला गुजरा उस लाइन को पुलिस ने पहले ही खाली करा रखा था। एसटीएफ की टीम विकास को लेकर इसी लाइन से तेजी के साथ गुजरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें