फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: सोना तस्करी की आरोपी स्वप्ना सुरेश ने मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, ब्रह्मपुरम मामले पर घेरा

Wed, 15 Mar 2023 12:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

ब्रह्मपुरम कचरा प्लांट में बीती 2 मार्च को आग लगी थी, जिसकी वजह से कोच्चि की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है और कई लोगों को शहर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है।  आग को बुझाने के लिए राहत और बचाव कार्य चल रहा है और अभी तक आग बुझाने में 5 हजार लीटर से ज्यादा पानी इस्तेमाल हो चुका है।
विज्ञापन
swapna suresh - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने की तस्करी मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वप्ना सुरेश ने आरोप लगाया कि ब्रह्मपुरम कचरा प्रबंधन प्लांट डील में विजयन के करीबी और केरल के पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर का हाथ है। स्वपना सुरेश का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब ब्रह्मपुरम के कचरा प्रबंधन प्लांट में बीते कई दिनों से आग लगी है और उसकी वजह से कोच्चि की हवा दमघोंटू हो गई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पी विजयन पर लगाए आरोप
स्वप्ना सुरेश ने फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ब्रह्मपुरम कचरा प्रबंधन प्लांट में लगी आग पर मुख्यमंत्री पी विजयन ने इसलिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है क्योंकि केरल के पूर्व मुख्य सचिव लेकर लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तक इस प्लांट निर्माण की डील में शामिल हैं। मुख्यमंत्री पर सीधा हमला करते हुए सुरेश ने कहा कि 'आप सोच रहे होंगे कि मैं इस मामले को क्यों उठा रही हूं, उसकी वजह ये है कि मैं भी कोच्चि में रहती हूं और बचकर बेंगलुरु आई हूं लेकिन मैं मरी नहीं हूं।'

ये भी पढ़ें- Kerala: कोच्चि डंपिंग यार्ड में लगी आग पर केंद्र ने राज्य से मांगी रिपोर्ट, स्वास्थ्य उपायों का करेंगे समर्थन
विज्ञापन


कचरा प्लांट में आग से जहरीली हुई कोच्चि की हवा
बता दें कि ब्रह्मपुरम कचरा प्लांट में बीती 2 मार्च को आग लगी थी, जिसकी वजह से कोच्चि की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है और कई लोगों को शहर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है।  आग को बुझाने के लिए राहत और बचाव कार्य चल रहा है और अभी तक आग बुझाने में 5 हजार लीटर से ज्यादा पानी इस्तेमाल हो चुका है। सेना, पुलिस और जिला प्रशासन आग बुझाने में जुटे हैं। फिलहाल आग नियंत्रण में है लेकिन अभी भी धुएं से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा हुआ है। 

ब्रह्मपुरम कचरा प्लांट में आग का मामला केरल हाईकोर्ट भी पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने एर्नाकुलम जिले के कलेक्टर से इस मामले में हलफनामा दायर करने को कहा है। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि ब्रह्मपुरम कचरा प्लांट में ठोस कचरे के प्रबंधन में नियमों का पालन नहीं हुआ। बता दें कि एम शिवशंकर पहले ही धन शोधन मामले में 21 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। 

ये भी पढ़ें- Gold Smuggling Case: आरोपी स्वप्ना सुरेश का सनसनीखेज आरोप, सीएम विजयन भी सोना तस्करी मामले में शामिल
विज्ञापन


क्या है सोना तस्करी मामला
जुलाई 2020 में तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 30 किलो से अधिक वजनी और करीब 15 करोड़ रुपए का सोने का सामान जब्त किया था। यह सोना संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास से आए सामान में छिपाकर लाया गया था। एक मुखबिर की सूचना के आधार पर सीमा शुल्क विभाग ने सोने जब्त किया। इस मामले में संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास की अधिकारी स्वप्ना सुरेश मुख्य आरोपी हैं। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर का नाम भी इस मामले में सामने आया था। जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। 

उल्लेखनीय है कि स्वप्ना सुरेश ने सोना तस्करी मामले में मुख्यमंत्री विजयन पर भी आरोप लगाए थे और उन्हें भी तस्करी में शामिल बताया था। स्वप्ना ने कोच्चि की एक अदालत में बताया था कि जब साल 2016 में विजयन दुबई में थे तब उन्हें पैसों से भरा बैग भेजा गया था। अब ब्रह्मपुरम कचरा प्रबंधन प्लांट में आग को लेकर भी स्वप्ना सुरेश ने मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें