फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'यहीं बस गया हूं' प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्राइल गए किसान का लौटने से इनकार, शर्मसार हुई केरल सरकार

Mon, 20 Feb 2023 08:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

केरल सरकार ने इस्राइल में मौजूद भारतीय दूतावास को भी इसकी जानकारी दे दी है। जिसके बाद हेरजलिया शहर की पुलिस से घटना की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
इस्राइल गया किसानों का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल से 27 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बीते दिनों खेती की नई तकनीक सीखने के लिए सरकारी दौरे पर इस्राइल गया था। अब खबर आई है कि इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक किसान गायब हो गया है और उसने अपने घर वालों को फोन कर कहा है कि उसे ढूंढने की कोशिश ना की जाए। माना जा रहा है कि किसान गैरकानूनी तरीके से इस्राइल में बसने का मन बना चुका है। वहीं इस घटना से केरल सरकार को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। 

विज्ञापन


किसान की पहचान बीजू कूरियन (48 वर्षीय) के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसानों का प्रतिनिधिमंडल चार दिन पहले इस्राइल पहुंचा था। इस्राइल के हेरजलिया शहर के एक होटल से प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसान बीजू कूरियन गायब हो गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य किसानों का कहना है कि बीजू इस्राइल में गैरकानूनी रूप से बसने के लिए ही प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुआ था। रविवार को कूरियन ने केरल में स्थित अपने परिवार को फोन करके उसे तलाश नहीं करने को कहा है। 

केरल सरकार ने इस्राइल में मौजूद भारतीय दूतावास को भी इसकी जानकारी दे दी है। जिसके बाद हेरजलिया शहर की पुलिस से घटना की शिकायत की गई है। जिसके बाद इस्राइल की पुलिस बीजू की तलाश कर रही है। साथ ही केरल सरकार ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि बीजू कैसे इस्राइल जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुआ। 
विज्ञापन


केरल के कृषि मंत्री पी प्रसाद ने कहा है कि इस घटना से केरल सरकार को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। बता दें कि केरल की आर्थिक स्थिति इन दिनों बहुत अच्छी नहीं है। यही वजह है कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल को इस्राइल भेजने के सरकार के फैसले की आलोचना भी हुई थी। किसानों का यह  प्रतिनिधिमंडल केरल सरकार के मुख्य सचिव और कृषि उत्पादन कमिश्नर के नेतृत्व में इस्राइल गया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें