फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: पल्लकड़ में 'मेट्रो मैन' ई-श्रीधरन की विकास वाली ट्रेन नहीं पकड़ सकी रफ्तार, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

Sun, 02 May 2021 08:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

पलक्कड विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को चुनावी मैदान में उतारा था। शुरुआती रुझानों में ई श्रीधरन दो बार के विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी शफी परामबिल से आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मेट्रो मैन ई श्रीधरन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस चुनाव में सभी की निगाहें पलक्कड विधानसभा सीट पर टिकी थीं। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को चुनावी मैदान में उतारा था। शुरुआती रुझानों में ई श्रीधरन दो बार के विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी शफी परामबिल से आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवार शफी परमबिल एक बार फिर पलक्कड़ विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने में सफल रहे। परमबिल को 54079 (38.06) वोट मिले जबकि श्रीधरन 50220 (35.34) वोट ही हासिल मिले। चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए ई श्रीधरन ने कहा था कि उनका मुख्य लक्ष्य केरल में पार्टी को सत्ता में लाना है और पार्टी के जीतने पर वह मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार रहेंगे।

केरल में मुख्य मुकाबला कांग्रेस की लीडरशिप वाले यूडीएफ और लेफ्ट फ्रंट के एलडीएफ के बीच रहा है। इस दक्षिणी राज्य में कम्युनिस्ट और कांग्रेस नीत यूडीएफ के बीच सत्ता की अदला-बदली के चार दशक पुराने चलन रहा है, लेकिन इस बार एलडीएफ की जीत ने इस चलन को रोककर इतिहास बना दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, केरल में एलडीएफ 99 सीटों पर जबकि यूडीएफ 41 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए किसी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें