फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: अंतरराष्ट्रीय विझिंजम बंदरगाह का उद्घाटन, CM विजयन ने दिखाई हरी झंडी; चीनी जहाज 'जेन हुआ-15' रवाना

Sun, 15 Oct 2023 07:00 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम

सार

विझिंजम बंदरगाह का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत किया गया है। 2019 में चालू होने वाली इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण से संबंधित कई मुद्दों के कारण देरी हुई। लेकिन अब विझिंजम बंदरगाह से जहाजों का परिचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Pinarayi Vijayan (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल स्थित विझिंजम बंदरगाह से जहाजों का परिचालन शुरू हो गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को बंदरगाह से पहले जहाज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 7,700 करोड़ रुपये के गहरे पानी वाले अंतरराष्ट्रीय विझिंजम बंदरगाह से जहाजों का परिचालन शुरु हो गया है।  सीएम विजयन, विधानसभा के विपक्ष के नेता वीडी सतीसन, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने विशाल चीनी जहाज 'जेन हुआ 15' को धक्का देने के लिए टगबोटों की ओर इशारा करते हुए हरी झंडी दिखाई। जहाज के पानी में उतरते ही जमकर आतिशबाजी की गई। 
विज्ञापन


जेन हुआ-15 का आसान सफर
जेन हुआ-15, जिसने अगस्त के अंत में चीन से अपनी यात्रा शुरू की थी, उसे 4 अक्टूबर को विझिंजम में डॉक करने के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन रास्ते में खराब मौसम की स्थिति के कारण इसकी यात्रा में देरी हो गई। भारतीय तटीय जल में पहुंचने पर यह पहले गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर गया और वहां कुछ क्रेनें उतारी और फिर विझिंजम की ओर आगे बढ़ा।

विझिंजम बंदरगाह का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत किया गया है। 2019 में चालू होने वाली इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण से संबंधित कई मुद्दों के कारण देरी हुई। वहीं मछुआरों ने परियोजना का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बंदरगाह से उनकी आजीविका खत्म पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें