फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: BJP का दावा- वीणा के खिलाफ जांच में बाधा डालने की कोशिश, CPI का पलटवार- कार्रवाई राजनीति से प्रेरित

Fri, 09 Feb 2024 04:44 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने शुरू में केरल हाईकोर्ट का रुख करके गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की जांच में बाधा डालने के लिए केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम (केएसआईडीसी) का इस्तेमाल करने की कोशिश की। 
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनकी बेटी वीणा टी पर कर्नाटक हाईकोर्ट का रूख करके उनकी कंपनी के खिलाफ एसएफआईओ जांच में बाधा डालने की कोशिश का भाजपा ने आरोप लगाया है। जबकि सत्तारूढ़ दल सीपीआई (एम) ने जांच को राजनीति से प्रेरित करार दिया है। 
विज्ञापन


भाजपा का सीएम की बेटी वीणा टी पर गंभीर आरोप
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने शुरू में केरल हाईकोर्ट का रुख करके गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की जांच में बाधा डालने के लिए केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम (केएसआईडीसी) का इस्तेमाल करने की कोशिश की। सुरेंद्रन ने यह भी सवाल किया कि जब सीपीआई (एम) ने कहा कि वे किसी भी एजेंसी की जांच से नहीं डरते हैं तो वीणा की कंपनी 'एक्सालॉजिक' ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख क्यों किया। सीएम और उनकी बेटी पर एसएफआईओ जांच में बाधा डालने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए सुरेंद्रन ने कहा कि सतीसन इसके पीछे मास्टरमाइंड थे, क्योंकि एजेंसी की जांच कई यूडीएफ नेताओं तक भी पहुंचेगी, जिन्होंने कथित तौर पर एक कंपनी से मासिक भुगतान प्राप्त किया है।

तमाम जांच राजनीति से प्रेरित-साजी चेरियन
राज्य के मत्स्य पालन मंत्री साजी चेरियन ने एसएफआईओ जांच को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सूबे के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनकी बेटी वीणा टी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन जांच में अभी तक किसी भी आरोपों की सिद्धी नहीं हुई है। सीएम की बेटी वीणा टी की बंद हो चुकी कंपनी के खिलाफ जांच इसका ताजा उदाहरण है, जिसके जरिए सरकार को निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि एसएफआईओ ने 7 फरवरी को तिरुवनंतपुरम में केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम के मुख्य कार्यालय का दौरा किया था। इससे दो दिन पहले इसने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) के कार्यालय का दौरा किया था, जिस पर बदले में कंपनी की कोई भी सेवा प्राप्त किए बिना वीणा की फर्म 'एक्सलॉजिक' को भुगतान करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें