फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'अपने खर्च पर परिवार संग यूरोप घूमने गए थे मंत्री और मुख्यमंत्री ', केरल सरकार ने दी सफाई

Sat, 15 Oct 2022 12:34 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

 कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को जनता को यह बताने की जरूरत है कि उनके दौरे से राज्य को क्या फायदा हुआ है और आगे इससे लोगों को क्या फायदा होगा।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : Twitter@CPIM Kerala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में सत्तारूढ़ माकपा और वामपंथी सरकार ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके कैबिनेट सहयोगियों के परिवार के सदस्य अपने स्वयं के खर्च पर यूरोप की यात्रा पर गए थे न कि राज्य सरकार के खर्च पर।

विज्ञापन

राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने यात्रा से लौटने के तुरंत बाद तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि सीएम के परिवार के सदस्य और अन्य मंत्री अपने खर्च पर यात्रा पर गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी पत्नी या परिवार के किसी अन्य सदस्य को यात्रा पर ले जाने में कुछ भी गलत नहीं है, जब तक कि यह राज्य के खर्च पर न हो। बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को जनता को यह बताने की जरूरत है कि उनके दौरे से राज्य को क्या फायदा हुआ है और आगे इससे लोगों को क्या फायदा होगा।

विजयन की हो रही थी आलोचना
बता दें कि विजयन और अन्य मंत्रियों को यूरोप तथा दुबई और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर अपने परिवार के सदस्यों को साथ ले जाने को लेकर विभिन्न वर्गों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। माकपा के राज्य सचिवालय ने यात्रा के खिलाफ आलोचनाओं का विरोध करते हुए एक बयान में आरोप लगाया कि यूडीएफ मीडिया के जरिए जनता के बीच इस यात्रा को लेकर फर्जी खबरें फैला रही है।
विज्ञापन


यह था यात्रा का उद्देश्य 
माकपा के राज्य सचिवालय ने कहा कि विदेशी राष्ट्रों के साथ चर्चा करने तथा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए केरल में निवेश आकर्षित करने के अवसरों के तलाशने के वास्ते यह यात्रा आवश्यक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें