वीडी सतीशन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
- फोटो : ANI
कांग्रेस केरल चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने का एलान किया है। सोमवार को वे सीएम पद की शपथ लेंगे। पद के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने सबसे पहला जो फैसला लिया उसमें उन्होंने अपने काफिले के लिए केवल तीन गाड़ियां रखी हैं। अपना काफिला बड़ा रखने के कारम सतीशन पहले ही आलोचना झेल चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, सतीशन ने निर्देश दिया है कि उनकी सरकारी गाड़ी के साथ सिर्फ एक पायलट और एक एस्कॉर्ट गाड़ी ही चलेगी, और उनके सफर के दौरान सड़क पर लोगों को रोका नहीं जाएगा।
उनका यह फैसला मंत्रियों की 'वीआईपी संस्कृति' और 10 से ज्यादा गाड़ियों वाले उस विशाल काफिले से एक बड़ा बदलाव है, जो पिनाराई विजयन के सफर के दौरान अक्सर देखने को मिलता था।
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने के लिए गाड़ियों का कम इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया है। इसके बाद पीएम मोदी ने भी अपने काफिले के गाड़ियों को कम कर दिया था। इसके बाद ग्रह मंत्री अमित शाह ने भी इसी तरह का कदम उठाया था।