फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: प्रसिद्ध लेखक सिविक चंद्रन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक और केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Sat, 30 Jul 2022 11:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड

सार

महिला ने सिविक चंद्रन के खिलाफ कोइलांडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें महिला ने आरोप लगाया है कि शहर में फरवरी, 2020 में आयोजित एक पुस्तक प्रदर्शनी में लेखक सिविक चंद्रन ने उसका यौन शोषण किया था।  
 
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के प्रसिद्ध लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता सिविक चंद्रन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक और मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि एक महिला लेखक ने सिविक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


महिला ने सिविक चंद्रन के खिलाफ कोइलांडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें महिला ने आरोप लगाया है कि शहर में फरवरी, 2020 में आयोजित एक पुस्तक प्रदर्शनी में लेखक सिविक चंद्रन ने उसका यौन शोषण किया था।  

पुलिस के मुताबिक सिविक के खिलाफ यह दूसरी शिकायत दर्ज की गई है। बीते हफ्ते अनुसूचित जनजाति समुदाय की एक महिला लेखक ने उनके खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत कर्ता का आरोप है कि वह लगातार उसे फोन कर परेशान करते हैं। फिलहाल गिरफ्तारी से बचने के लिए चंद्रन फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें