केरल के एक पेंटर की किस्मत उसपर मेहरबान हुई है। पेंटिग का काम करने वाले एक अधेड़ शख्स को 12 करोड़ रुपये की बंपर लॉटरी लगी है। पेंटर ने सोमवार को राज्य सरकार की क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी में यह शानदार रकम जीती।
इससे पहले सितंबर, 2021 में केरल के एक ऑटो चालक ने भी 12 करोड़ की बंपर लॉटरी जीती थी। ऑटो चालक ने फैंसी लॉटरी टिकट के जरिये यह शानदार रकम जीती थी। बताया जाता है कि ओणम के अगले दिन लॉटरी का परिणाम घोषित किया गया था और भाग्यशाली विजेता के रूप में कोच्चि के पास मराडु के जयपालन पीआर की लॉटरी लगी थी।