फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: पशु चिकित्सा कॉलेज में छात्र की मौत मामले में 6 गिरफ्तार, सातवें को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

Sat, 02 Mar 2024 08:00 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड

सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल और युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष राहुल ममकूटथिल ने भी पीड़ित के परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के सरकारी पशु चिकित्सा कॉलेज के एक छात्र की मौत मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार छह लोगों की गिरफ्तारी 29 फरवरी को की गई थी और सातवें को शुक्रवार को पूछताछ के लिए पलक्कड़ से हिरासत में लिया गया। वहीं, पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या में एसएफआई के कार्यकर्ता शामिल हैं। कांग्रेस ने भी एसएफआई पर छात्र की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


दरअसल, विश्वविद्यालय के द्वितीय वर्ष के छात्र (20) सिद्धार्थ का शव 18 फरवरी को छात्रावास के स्नानघर में लटका हुआ मिला था। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री जीआर अनिल और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मंत्री ने कहा, सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल और युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष राहुल ममकूटथिल ने भी पीड़ित के परिवार से मुलाकात की। वेणुगोपाल ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) को आपराधिक संगठन में बदलने का भी आरोप लगाया। साथ ही जांच के लिए विशेष दल का गठना करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें