कार्यक्रम का चीनी झंडे के साथ अखबारों में विज्ञापन प्रदर्शित कराने वाली मंत्री अनिता राधाकृष्णन ने कहा कि यह छोटी सी गलती थी, जिसे भाजपा बेवजह तूल दे रही है। इससे पहले पीएम स्टालिन पर हमला बोलते हुए कहा था कि डीएमके सरकार भारत की तरक्की सह नहीं कर पा रही है।
भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को जन्मदिन पर चीनी भाषा में बधाई देते हुए तंज किया कि स्टालिन को चीन और चीनी भाषा से बहुत प्यार है। लिहाजा, जन्मदिन की बधाई उनकी पसंदीदा भाषा में दी गई है।
विज्ञापन
असल में मंगलवार को कुलाशेखरपट्टीनम में इसरो के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स की नींव रखने के कार्यक्रम में चीनी रॉकेट व चीनी झंडा दिखाया गया। इसे लेकर भाजपा ने तीखा विरोध जताया।
कार्यक्रम का चीनी झंडे के साथ अखबारों में विज्ञापन प्रदर्शित कराने वाली मंत्री अनिता राधाकृष्णन ने कहा कि यह छोटी सी गलती थी, जिसे भाजपा बेवजह तूल दे रही है। इससे पहले पीएम स्टालिन पर हमला बोलते हुए कहा था कि डीएमके सरकार भारत की तरक्की सह नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
इसरो के लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए अखबार के विज्ञापन में चीन का स्टिकर चिपका रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि डीएमके भारत की प्रगति को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है।