15 अगस्त 2020 को हमारा देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कोरोना वायरस के रोज बढ़ रहे संक्रमण के इस दौर में जश्न-ए-आजादी का रंग फीका न पड़े इसलिए केंट आरओ ने एक विशेष मुहिम शुरू की है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंट आरओ ने 'बीमार सोच से आजादी' का संदेश देते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसमें एक कॉलोनी के सचिव तिरंगा फहराने के लिए जिद करते हुए दिखाई देते हैं।
लेकिन उनकी पत्नी उन्हें कोरोना योद्धाओं के सम्मान के लिए तिरंगा फहराने देने के लिए राजी कर लेती हैं। इसके बाद कैसे वो सभी मिलकर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए आजादी का जश्न मनाते हैं और तिरंगे को फहराते हैं यह आप इस वीडियो में देखिए।