फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: केजरीवाल ने किया मुफ्त बिजली और तीर्थयात्रा का वादा, भाजपा सरकार को बताया नाकाम 

Wed, 11 May 2022 10:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

केजरीवाल ने कहा कि हालांकि भाजपा गुजरात में 27 साल से सत्ता में है लेकिन उसने कभी भी एक भी व्यक्ति को तीर्थ यात्रा पर नहीं भेजा है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल। (file photo) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वादा किया कि अगर आप गुजरात में सत्ता में आती हैं, तो अयोध्या सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा की जाएगी। साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा पर कई मोर्चों पर विफल होने का आरोप लगाया। राज्य में करीब तीन दशक से भाजपा सत्ता में है। उन्होंने गुजरात में अगली सरकार बनाने पर मुफ्त बिजली, बेहतर स्कूल और अस्पताल देने का भी वादा किया। यहां साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राजकोट शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर राज्य में अपने लंबे शासन के दौरान गुजरात में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हालांकि भाजपा गुजरात में 27 साल से सत्ता में है लेकिन उसने कभी भी एक भी व्यक्ति को तीर्थ यात्रा पर नहीं भेजा है। दिल्ली में हमने अपनी योजना के तहत तीन साल में 50,000 लोगों को तीर्थयात्रा पर भेजा है। अगर यहां (गुजरात) सत्ता में आए तो हम प्रत्येक बुजुर्ग नागरिक को मुफ्त में धार्मिक स्थलों पर ले जाएंगे। केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से अपनी पार्टी को राज्य में शासन करने का मौका देने की अपील की जो भाजपा का गढ़ है। 

केजरीवाल ने कहा कि आप शिक्षित, ईमानदार और देशभक्त लोगों की पार्टी है। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि कम से कम भाजपा के अहंकार को तोड़ने के लिए हमें एक मौका दें। अगर आपको हमारा काम संतोषजनक नहीं लगता है, तो आप किसी अन्य को चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें