फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया: दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान में चढ़ने से रोके जाने पर बेहोश हुई महिला, एयरलाइन ने किया आरोपों का खंडन 

Wed, 11 May 2022 10:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयरलाइन ने हालांकि, आरोप का खंडन करते हुए कहा कि एक डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचा था, लेकिन यात्री पहले से ही बेहतर महसूस कर रही थी। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने कहा, हम संबंधित एयरलाइन से रिपोर्ट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
air india (File) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया से यात्रा को पहुंची महिला को कथित तौर पर देर होने की वजह से विमान में उड़ान की इजाजत नहीं मिली, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे दिल्ली से वडोदरा जाना था।  उसके रिश्तेदारों का दावा है कि उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया नहीं कराई गई।

विज्ञापन


एयरलाइन ने हालांकि, आरोप का खंडन करते हुए कहा कि एक डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचा था, लेकिन यात्री पहले से ही बेहतर महसूस कर रही थी। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने कहा, हम संबंधित एयरलाइन से रिपोर्ट मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला बोर्डिंग गेट के पास फर्श पर पड़ी है और उसके रिश्तेदार उसके लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। 

एक बयान में, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि वीडियो तीन यात्रियों के संदर्भ में था, जिन्होंने बोर्डिंग गेट बंद होने के बाद रिपोर्ट की थी। प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन के कर्मचारी उनके नाम पुकारते रहे और गेट बंद होने से पहले रिपोर्ट करने के लिए कह रहे थे। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, उनमें से एक को गेट के पास फर्श पर पड़ा हुआ देखने के बाद, हमारे कर्मचारियों ने तुरंत उसकी मदद के लिए एक डॉक्टर और एक सीआईएसएफ कर्मी को बुलाया। हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों पर विकलांग युवक को कथित तौर पर नहीं चढ़ने देने का आरोप लगा था। जिसके बाद एयरलाइन ने घटना के लिए माफी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें