फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP: राजकोट में जेल से रिहा हुए किसानों से मिले केजरीवाल, भाजपा पर झूठे मुकदमों का आरोप

Mon, 08 Dec 2025 06:18 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात के राजकोट में उन किसानों से मुलाकात की, जिन्हें विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर झूठे मुकदमे दर्ज कर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया और रिहा हुए किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि AAP उनके हक की लड़ाई में पूरी तरह साथ खड़ी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, संयोजक, आम आदमी पार्टी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात में किसान आंदोलन से जुड़े परिवारों से मुलाकात की। राजकोट पहुंचे केजरीवाल ने जेल से रिहा हुए किसानों से आमने-सामने बातचीत की और उन्हें सम्मानित करते हुए उनके संघर्ष को सलाम किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित राज्य में 88 किसानों को, जो सिर्फ अपने हक मांगने के लिए सड़कों पर आए थे, झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेजा गया, उनके परिवारों को परेशान किया गया। 

विज्ञापन

 

केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं आपका छोटा भाई बनकर आपसे मिलने आया हूं और आपको भरोसा दिलाता हूं कि पूरी आम आदमी पार्टी आपके साथ खड़ी है और हम गुजरात से भाजपा को भगाकर ही दम लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें