फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh Angry: संसद में टोकने पर राजनाथ गुस्से से लाल, स्पीकर से कहा- इन्हें रोकना होगा, मैंने मर्यादा..

Mon, 08 Dec 2025 06:06 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

संसद में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान टोके जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अचानक गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि एक सांसद के तौर पर उन्होंने कभी भी संसद की मर्यादा नहीं तोड़ी। इस बात का सबको ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह को गुस्सा आया - फोटो : संसद टीवी वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में आज वंदे मातरम पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान संसद की मर्यादा तोड़ने को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने भाषण के दौरान टोके जाने पर लगभग डांटने के स्वर में पूछा, 'कौन बैठाएगा, क्या बात करते हो, चुप रहो?' उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से कहा कि सदन की मर्यादा तोड़ने वाले ऐसे लोगों को रोकना चाहिए। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'संसद में चाहे जो बोले, सच बोले या सत्य से थोड़ा परे भी बोले, लेकिन शोरशराबा नहीं मचाना चाहिए।' उन्होंने कहा कि बाद में जब भी बोलने का अवसर मिले आप प्रतिकार कर सकते हैं। लंबी संसदीय पारी और अनुभव की तरफ ध्यान दिलाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'संसद की ये मर्यादा है। सदैव मैंने इसका ध्यान रखा है। सांसद के रूप में मैंने सदन की मर्यादा कभी नहीं तोड़ी। ये मेरे बारे में कोई नहीं कह सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें