फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून: बारिश में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान, नमी से बढ़ सकता है खतरा

Tue, 01 Jun 2021 03:45 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिसर्च में सामने आया है कि नमी से कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने की आशंका है। जिन राज्यों में कोरोना संक्रमित ज्यादा हैं वहां मानसून में भी सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दिनों में ज्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। इस मौसम में इम्यूनिटी जल्दी कमजोर हो जाती है...
विज्ञापन
भारत में मानसून - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में मानसून तीन जून तक केरल में दस्तक दे सकता है। बदलते मौसम के बीच कई राज्यों में बारिश होगी तो कई राज्यों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस बीच कोरोना वायरस का प्रकोप भी बढ़ सकता है। रिसर्च में सामने आया है कि नमी से कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने की आशंका है। जिन राज्यों में कोरोना संक्रमित ज्यादा हैं वहां मानसून में भी सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दिनों में ज्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। इस मौसम में इम्यूनिटी जल्दी कमजोर हो जाती है।

हाइजीन का रखे ध्यान

आईसीएमआर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दिनों में कोरोना से बचने के लिए स्वच्छता (हाइजीन) का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खाने से पहले और छींक या खांसी के बाद हाथ अवश्य रूप से धोएं। बारिश में भीगें नहीं। भीगने के बाद सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या हो सकती है। ऐसे में शरीर कमजोर होगा साथ ही इम्यूनिटी भी वीक होगी। ऐसी स्थिति में वायरस शरीर पर प्रभावी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडी चीजें खाने से बचें

मॉनसून के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ताजा खाना खाएं और सूप को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। हाई प्रोटीन डाइट लें, हरी सब्जियां खाएं और ठंडी चीजें कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम बिलकुल भी न खाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार बारिश के दिनों में अकसर कुछ चटपटा या तला हुआ खाने का मन करता है इसलिए जरूरी है कि घर पर चटपटे खाद्य पदार्थ बनाएं। खाने में ऐसे खाद्य पदार्थों का उपयोग करें जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। विटामिन सी की मात्रा खाने में बढ़ाएं। हमेशा खाने की चीजों को साफ जगह और ढक कर रखें।

घर के अंदर नमी नहीं होने दें

आईसीएमआर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, बारिश के चलते घरों में पानी घुसने से दीवारों पर भी नमी आ जाती है। इससे घर के अंदर दीवारों पर भी ब्लैक फंगस पनप सकता है। कोरोना से रिकवर कर चुके लोगों को इस दौरान खास एहतियात बरतने की जरुरत है। ऐसे लोगों को सलाह दी गई है कि वो नमी वाली जगहों से दूरी बनाकर रखें। आम व्यक्ति जिसे कोरोना नहीं हुआ है उसको तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन जो कोरोना संक्रमित इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती रहे हैं और दवाई खा रहे हैं, उनके साथ ही जिन्होंने स्टेरॉयड लिया है उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है। इसलिए उन्हें इस संक्रमण का खतरा हो सकता है।

घर के आसपास पानी न जमने दें

बारिश के दिनों में खराब ड्रैनेज के चलते कई बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसलिए घर के अंदर और बाहर पानी नही जमा होने दें। पानी जमा होने से मच्छर बढ़ जाएंगे और डेंगू का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा बारिश के दिनों में घर के अंदर पर्याप्त धूप और हवा आने की व्यवस्था करें। घर की नम हवा को बाहर निकलने के लिए क्रॉस वेंटिलेशन रखें। फर्नीचर को दीवार से लगाकर न रखें। हवा को निकलने के लिए जगह बनाएं। घर के अंदर एयर क्वॉलिटी को बढ़िया बनाए रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें