फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: लगातार तीसरे दिन मंत्रियों से मिल रहे सुरजेवाला, BJP ने पूछा- कर्नाटक में 'रणदीप राज' चल रहा क्या?

Wed, 16 Jul 2025 02:24 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन और अंदरूनी कलह की अटकलों के बीच राज्य की सियासत में उबाल आ गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के लगातार मंत्रियों से हो रही मुलाकातों ने विपक्ष को कांग्रेस पर हमला करने का मौका दे दिया है। भाजपा नेता आर अशोक ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या कर्नाटक में अब 'रणदीप राज' चल रहा है?, इतना ही नहीं जेडीएस ने तो सुरजेवाला को सुपर सीएम तक बता दिया। 

विज्ञापन
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और भाजपा नेता आर अशोक - फोटो : ANI/X / @RAshokaBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार में शिर्ष नेतृत्व में बदलाव और राज्य कांग्रेस में आंतरिक क्लेश की अटकलों के चलते सियासी गर्माहट अपने चरम पर है। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला लगातार तीसरे दिन राज्य के मंत्रियों से एक-एक करके मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में अब राज्य में विपक्षी भाजपा और जेडीएस ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या कर्नाटक में 'रणदीप राज' लागू हो गया है?

विज्ञापन


अशोक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या गुरुवार की कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता भी अब सुरजेवाला करेंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर अब भरोसा नहीं रहा, इसलिए उन्होंने राज्य पर 'रणदीप राज' थोप दिया है।

ये भी पढ़ें:- India China Ties: क्या चीन से कुछ खास लेकर लौटेंगे जयशंकर? अगस्त में पीएम मोदी की चीन यात्रा प्रस्तावित

सीएम की कुर्सी पर संकट?

विज्ञापन

आर. अशोक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है और डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार को विधायकों का समर्थन नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस में अब कोई ऐसा नेता नहीं बचा जो मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी ठीक से संभाल सके।

जेडीएस ने सुरजेवाला को बताया 'सुपर सीएम'
भाजपा के बाद जेडीएस युवा इकाई के अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने भी सुरजेवाला पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला को कर्नाटक के 'सुपर सीएम' बनने की बधाई! उन्होंने दावा किया कि अब चुने हुए विधायक भी विकास के लिए सुरजेवाला के सामने झुकने को मजबूर हैं। निखिल ने कहा कि सिद्धारमैया अब जाने वाले सीएम हैं, डीके शिवकुमार आने वाले सीएम हैं, लेकिन सुरजेवाला पहले से ही राज कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- SC: अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मामले में एसआईटी की जांच पर 'सुप्रीम' सवाल; कोर्ट ने कहा- यह दिशा से भटकी

अब समझिए क्यों हो रही हैं सुरजेवाला की मुलाकातें?
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से कर्नाटक सरकार में आंतरिक क्लेश की खबरे आती रही हैं। दावा किया जा रहा है कि सुरजेवाला की ये मुलाकातें मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा, शिकायतों को सुनने और पार्टी विधायकों की नाराजगी को समझने के मकसद से हो रही हैं। इससे पहले उन्होंने विधायकों के साथ भी दो दौर की बैठकें की थीं।

ऐसे में विपक्ष का कहना है कि कांग्रेस ने कर्नाटक को कठपुतली राज्य बना दिया है और यह पूरे लोकतंत्र व संघीय व्यवस्था का मजाक है। हालांकि मामले में अब देखना होगा कि कांग्रेस इस आलोचना पर क्या प्रतिक्रिया देती है और पार्टी के अंदर चल रही हलचलों से सरकार पर क्या असर पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें