कर्नाटक में एक चार साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने कहा कि जब वह अपनी बेटी के कपड़े बदल रही थी तब उसे इस घटना का पता चाल। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
कर्नाटक के बीदर में चार साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि स्कूल के समय के दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची की मां को इस बात का पता तब चला जब वह अपनी बेटी के कपड़े बदल रही थी। मामला बीदर महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। चार साल की बच्ची का फिलहाल ब्रिम्स अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वही, एक दूसरा मामला कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू से एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। बेंगलुरु ईस्ट के डीसीपी डी. देवराज ने बताया कि गोविंदपुरा पुलिस थाने में मोहम्मद शरीफ नाम के आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। यह मामला उस समय सामने आया जब पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों की मानें तो मोहम्मद शरीफ पहले भी विवादों में रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।
कर्नाटक में नहीं थम रहीं बच्चियों के साथ दरिंदगी की वारदातें
कर्नाटक में पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में कर्नाटक में एक और ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में आरोपी 21 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया था।
पीड़िता के माता-पिता मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और पिछले 18 महीनों से मांड्या के एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर रहे थे, जहां आरोपी भी कर्मचारी था। आरोपी की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है।
बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया था आरोपी
बताया गया कि ये कथित हमला शनिवार दोपहर को हुआ जब व्यक्ति बच्ची को फैक्ट्री परिसर से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया। पीड़िता और अन्य बच्चे साथ खेल रहे थे, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। बच्चों ने बच्ची की तलाश में गए माता-पिता को इसकी सूचना दी, लेकिन बच्ची आरोपी के साथ मिली। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।