फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: लड़की से बात करने पर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने छात्र को लाठी से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 May 2023 11:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह घटना मंगलवार की है जब वह अपनी सहपाथी से मिलने गया था और फिर दोनों पार्लर से फ्रूट जूस पी रहे थे, तभी अचानक से कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
Moral Policing - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैतिक नीति के एक मामले में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक लड़की से बात करने पर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के समूह ने एक छात्र पर हमला किया। 
विज्ञापन


पीयू प्रथम वर्ष के छात्र के साथ कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर मारपीट की। घटना के बाद घायल छात्र को पुत्तूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

छात्र ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है जब वह अपनी सहपाथी से मिलने गया था और फिर दोनों पार्लर से फ्रूट जूस पी रहे थे, तभी अचानक से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों को उन्होंने बताया कि वे केवल दोस्त है इसके बावजूद उन लोगों ने छात्र को लाठी और तार से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की भी बात की थी, लेकिन फिर भी हमलावर नहीं माने। पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें