फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Results: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे, सिद्धारमैया के बेटे ने कहा- मेरे पिता को CM बनना चाहिए

Sat, 13 May 2023 10:28 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मैसूर (कर्नाटक)।

सार

यतींद्र सिद्धारमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए कुछ भी करेंगे...कर्नाटक के हित में मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को राज्य में पूर्ण बहुमत मिलेगा, वरुणा सीट से उनके पिता भारी अंतर से जीतेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने शनिवार को विश्वास जताया कि उनके पिता कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाएंगे और अपने दम पर सत्ता में आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक के हित के लिए उनके पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

विज्ञापन


यतींद्र सिद्धारमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए कुछ भी करेंगे...कर्नाटक के हित में मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को राज्य में पूर्ण बहुमत मिलेगा, वरुणा सीट से उनके पिता भारी अंतर से जीतेंगे। यतींद्र ने कहा, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा और कर्नाटक में सरकार बनेगी। हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे।

यतींद्र ने कहा, एक बेटे के रूप में, निश्चित रूप से मैं उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा। लेकिन राज्य के निवासी के रूप में यह कहूंगा कि उनके पिछले कार्यकाल में बहुत अच्छा शासन था, अगर वह मुख्यमंत्री बने तो इस बार भी देखने को मिलेगा। भाजपा की हुकूमत में चाहे कितना भी भ्रष्टाचार और कुशासन हुआ हो, उनके द्वारा ठीक कर दी जाएगी। राज्य के हित में भी उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे मतगणना जारी है। 10 मई को मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है, हालांकि कुछ एग्जिट पोल ने कांग्रेस को बहुमत के साथ सत्ता में लौटते हुए दिखाया था। अधिकांश एग्जिट पोल ने संभावना जताई थी कि भाजपा बहुमत का आकंड़ा 113 तक नहीं पहुंच पाएगा।

बुधवार को हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कर्नाटक में स्पष्ट बढ़त मिलने की उम्मीद है, जिसमें चार एग्जिट पोल ने उसे पूर्ण बहुमत दिया है और कुछ ने पार्टी को लाभ के साथ त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। ऐसे में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है।

हालांकि, जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि सरकार के गठन के लिए अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया गया है, उन्होंने कहा कि वह एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। मतगणना से पहले मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने एग्जिट पोल का हवाला दिया, जिसमें जद (एस) को लगभग 30-32 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें