फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: बेल्लारी में छापेमारी; 5.60 करोड़ नकदी के साथ तीन किलो सोना, 100 Kg से ज्यादा के चांदी के आभूषण जब्त

Mon, 08 Apr 2024 11:11 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आभूषण की दुकान के मालिक नरेश के घर से भारी मात्रा में नकद और आभूषण बरामद की गई है। पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस को इस मामले में हवाला लिंक का संदेह है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के  बेल्लारी शहर में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 5.60 करोड़ रुपये नकद, तीन किलो सोना, 100 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण और 68 चांदी के बिस्किट जब्त किए। इसकी कुल कीमत 7.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आभूषण की दुकान के मालिक नरेश के घर से भारी मात्रा में नकद और आभूषण बरामद किए गए हैं। पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस को इस मामले में हवाला लिंक का संदेह है। कर्नाटक पुलिस एक्ट की धारा 98 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की पूछताछ के लिए मामले को आयकर विभाग के पास भेजा जाएगा।

एक अन्य छापेमारी में 1200 जिलेटिन स्टिक, तार के सात बक्से और छह डिटोनेटर बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

बंगलूरू में भाजपा विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कर्नाटक में भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ बंगलूरू के संजय नागर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है। उनपर काग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। रविवार को कांग्रेस नेता की पत्नी ने भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें