फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: पीएम मोदी ने एक बार फिर जीता दिल, महिला कार्यकर्ता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; जानिए क्या है मामला

Mon, 13 Mar 2023 03:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

विहिप के नेता चेतन राव और बजरंग दल के रघु उन लोगों में शामिल थे जो प्रधानमंत्री के स्वागत का इंतजार कर रहे थे। मोदी को देखते ही भावुक चेतन राव उनके चरणों में गिर पड़े और बदले में मोदी भी चेतन के पैर छूने के लिए झुक गए।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के पैर छूते हुए पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य का एक बार फिर दौरा किया। रविवार को उन्होंने 10 लेन बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस और धारवाड़ में आईआईटी परिसर का उद्घाटन किया और अन्य कार्यों की आधारशिला भी रखी। लेकिन इस दौरान उन्होंने वहां इकट्ठा भीड़ को उस वक्त चौंका दिया, जब उन्होंने दो लोगों के विशेष भाव से दो लोगों के पैर छुए। 

विज्ञापन


मांड्या के पास गेज्जालगेरे में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंच पर कई भाजपा नेता कतार में खड़े थे। जैसे ही वह मंच पर पहुंचे, एक महिला नेता ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिश की। लेकिन मोदी भी उनके पैर छूने के लिए झुक गए। 

धारवाड़ में आईआईटी परिसर के उद्घाटन के दौरान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता चेतन राव और बजरंग दल के रघु उन लोगों में शामिल थे जो प्रधानमंत्री के स्वागत का इंतजार कर रहे थे। मोदी को देखते ही भावुक चेतन राव उनके चरणों में गिर पड़े और बदले में मोदी भी चेतन के पैर छूने के लिए झुक गए।
विज्ञापन


PM Modi: कारीगरों को देश की अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाएगी सरकार, जानिए क्या है पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान?

रघु ने एक स्थानीय टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 'हम मोदी जी से मिलने के लिए लाइन में खड़े थे। उनके अभिवादन के बाद मेरे बगल में खड़ा विहिप कार्यकर्ता भावुक हो गया और हम भी मोदी जी को देखने के लिए उत्साहित थे। जब हमने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया, चेतन राव मोदी के पैरों पर गिर गए, भले ही पीएम ने उन्हें मना किया। लेकिन चेतन राव आगे बढ़े और बदले में पीएम भी उनके चरणों में झुक गए।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि इस बीच मांड्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 'हिस्ट्रीशीटर' रवि द्वारा एक-दूसरे का हाथ जोड़कर अभिवादन करने की तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सत्तारूढ़ पार्टी को ट्रोल किया। रवि ने मैसूर के मंडकल्ली हवाई अड्डे से मांड्या पहुंचने पर पीईएस कॉलेज हेलीपैड पर प्रधानमंत्री को माला पहनाई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा जैसी बेशर्म कोई दूसरी पार्टी नहीं हो सकती। एक हिस्ट्रीशीटर के सामने हाथ जोड़कर नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के पद पर धब्बा लगा दिया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री के सामने एक हिस्ट्रीशीटर को पेश किया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें