फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : पांच जिलों को छोड़ पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू खत्म, केरल से आने वालों के लिए सात दिन का क्वारंटीन जरूरी

Mon, 30 Aug 2021 08:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, बंगलूरू

सार

कर्नाटक सरकार ने सोमवार को नागरिकों को बड़ी राहत दे दी। केरल से लगे पांच जिलों को  छोड़कर अन्य जिलों में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने सोमवार को नागरिकों को बड़ी राहत दे दी। केरल से सटे पांच जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। हालांकि केरल से आने वाले लोगों के लिए टीकाकरण या नकारात्मक आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बावजूद सात दिनों के बाद एक सप्ताह का संस्थागत क्वारंटीन और परीक्षण अनिवार्य है।

विज्ञापन


कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बताया कि मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।  केरल से सीमावर्ती कोडागू, हसन, दक्षिण कन्नड़ व उडूपी जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। चूंकि केरल में कोरोना पॉजिटिव रेट बहुत उच्च है, इसलिए इन जिलों में राहत नहीं दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें