फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया और कुमारस्वामी में छिड़ी जुबानी जंग, सीएम बोले- उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं

Sat, 18 Nov 2023 02:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कुमारस्वामी का दावा है कि यतिंद्र ने आर महादेवा से बात की, जो कि सीएम ऑफिस में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात हैं। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि पैसे लेकर अधिकारियों को तैनाती दी जा रही है। 
विज्ञापन
सिद्धारमैया-कुमारस्वामी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को जेडीएस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार पर पैसों के बदले अधिकारियों के तबादले करने का आरोप लगाया। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि सीएम सिद्धारमैया और उनके बेटे यतिंद्र के बीच फोन पर हुई बातचीत में विवेकानंद नाम का जिक्र था और अब पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले की लिस्ट में भी विवेकानंद नाम शामिल है। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने कुमारस्वामी के आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि कुमारस्वामी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


क्या है मामला
कुमारस्वामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक और सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतिंद्र सिद्धारमैया फोन पर बात कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि यतिंद्र फोन पर 'हैलो अप्पा' बोलते हैं और पूछते हैं कि विवेकानंद को कहां? कुमारस्वामी का दावा है कि यतिंद्र ने आर महादेवा से बात की, जो कि सीएम ऑफिस में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात हैं। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि पैसे लेकर अधिकारियों को तैनाती दी जा रही है। 

कुमारस्वामी के आरोपों पर सीएम सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में सिद्धारमैया ने लिखा यतिंद्र के साथ बातचीत के रिकॉर्ड से साफ हो गया है कि बातचीत वरुणा सीट में सरकारी स्कूलों के विकास से संबंधित थी लेकिन कुमारस्वामी झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सिद्धारमैया ने लिखा विवेकानंद जिसका बातचीत में   जिक्र है, वह मैसूर तालुक के ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी हैं लेकिन कुमारस्वामी उन्हें तबादले की लिस्ट के नाम से मिला रहे हैं। सीएम ने कहा कि वह यतिंद्र के साथ सीएसआर फंड के लाभार्थी स्कूलों को लेकर बात कर रहे थे लेकिन कुमारस्वामी हमारी बातचीत को नया ट्विस्ट दे रहे हैं।  
विज्ञापन


कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए सीएम ने लिखा अपने जीवनकाल में सत्ता नहीं पाने की सच्चाई जानकर पूर्व सीएम कुमारस्वामी की नींद उड़ी हुई है और इससे उनकी मानसिक सेहत भी प्रभावित हुई है। क्या कुछ शुभचिंतक उनका सही से इलाज भी नहीं करा सकते? सीएम के आरोपों पर कुमारस्वामी ने भी पलटवार किया है और कहा है कि आप नैतिकता और नैतिक मूल्यों की बात करते हैं लेकिन अंत में यह सब पैसे के लिए होता है। अब सीएम का असली चेहरा सामने आ गया है और आपको इस पर शर्म आनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें