एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि सैंट्रो रवि ने गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र के आवास पर पैसे गिने थे। इस आरोप पर उन्होंने कहा, मैं कुमारस्वामी को, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को साबित करने की चुनौती देता हूं।
कथित रूप से आपराधिक पृष्ठभूमि से आने वाले सैंट्रो रवि की भाजपा नेताओं के साथ करीबी के आरोप को कर्नाटक सरकार में गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र ने खारिज किया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को भी बेबुनियादी बताया है।
विज्ञापन
दरअसल, एचडी कुमार स्वामी ने आरोप लगाया था कि सैंट्रो रवि ने गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र के आवास पर पैसे गिने थे। इस आरोप पर उन्होंने कहा, मैं कुमारस्वामी को, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को साबित करने की चुनौती देता हूं। उन्होंने कहा, गृह मंत्री के रूप में मेरे पास प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं, जिनमें समाज के हाशिए के लोग भी शामिल हैं। हर आने-जाने वाले की पृष्ठभूमि की जांच करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि वह मेरे पीछे क्यों पड़े हैं और इससे उन्हें क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा, मैंने सैंट्रो रवि की पृष्ठभूमि की जांच करने के लिए पुलिस को निर्देश जारी किए हैं।
बोम्मई ने दिए जांच के आदेश
इससे पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी इस मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं। दरअसल, भाजपा नेताओं के साथ सैंट्रो रवि की कई तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मंत्रियों के साथ उसके गहरे संबंध हैं साथ ही सैंट्रो रवि आपराधिक पृष्ठभूमि से आता है।