फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक हाईकोर्ट: ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को राहत, यूपी पुलिस ने भेजे थे समन

Fri, 23 Jul 2021 03:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को एक हिंसा फैलाने वाले कथित वीडियो के संबंध में उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। इसके खिलाफ माहेश्वरी ने याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत ने आज फैसला सुनाया है।  
विज्ञापन
ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी - फोटो : twitter.com/manishm
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ट्विटर इंडिया के एमडी (प्रबंध निदेशक) मनीष माहेश्वरी को राहत दी है। माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से उनके खिलाफ जारी किए गए समन को लेकर याचिका दायर की थी। यूपी पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत मनीष माहेश्वरी को नोटिस जारी किए थे।

विज्ञापन





नोटिस में उन्हें गाजियाबाद के लोनी में कथित घृणा अपराध के एक वीडियो के संबंध में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा गया था। अदालत ने यूपी पुलिस के नोटिस को रद्द करते हुए फैसला सुनाया कि वह माहेश्वरी का बयान वर्चुअल माध्यम से या उनके आवास पर या कार्यालय आकर दर्ज करे।  
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें