फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, चला रही है एक माह का स्वास्थ्य जांच अभियान

Sun, 27 Jun 2021 09:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

यह अभियान कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के मद्देनजर चलाया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बसवराज एस बोम्मई ने यह जानकारी दी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में अपनी तरह के पहले अभियान में हावेरी जिले में 16 साल से कम उम्र के बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए एक महीने का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के मद्देनजर चलाया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बसवराज एस बोम्मई ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जिले के शिग्गांव से विधायक बोम्मई ने पीटीआई से कहा कि हावेरी राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां खासतौर पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक महीने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई बच्चा कुपोषित न रहे।’

राज्य में 25 जून से 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में सोलह साल से कम उम्र के 2.75 लाख बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि चूंकि अभी बच्चों को टीका लगाने के बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करना और उन्हें कुपोषण से बचाना जरूरी है। वंचित बच्चों को दवाएं और पोषण किट भी प्रदान की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें