फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : सात साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में किशोर गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

Sun, 27 Jun 2021 09:17 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, ठाणे।

सार

नवी मुंबई में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 18 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 18 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के परिवार को पुलिस से संपर्क नहीं करने की भी धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 24 जून की रात राबेल के चिंचपाड़ा इलाके में उस समय हुई जब आरोपी ने बच्ची से अपने साथ एक शादी समारोह में चलने के लिए कहा।
विज्ञापन


अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि आरोपी पीड़िता को गोदाम में ले गया और दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी को शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह नेपाल भागने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें