फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कृष्णा बेसिन में पानी का संकट गहराया; सरकार ने की अलमाटी बांध से 2.75 टीएमसी पानी छोड़ने का एलान

Sun, 07 Jan 2024 05:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Karnataka: उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि अलमाटी और नारायणपुरा सहित कृष्णा अपलैंड परियोजना के प्रमुख जलाशयों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में वर्तमान में 50 फीसदी से अधिक जल भंडारण की कमी है।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णा बेसिन (बागलकोट, कलबुर्गी और विजयपुरा) में किसानों की चिंताओं की दूर करने के लिए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार सुबह करीब 10:50 बजे अलमाटी बांध से 2.75 टीएमसी पानी छोड़ने की घोषणा की। बेसिन में पानी की गंभीर कमी पर चर्चा के लिए एक दिन पहले उन्होंने डिजिटली बैठक आयोजित की। बैठक में कृष्णा अपलैंड परियोजना में खड़ी मिर्च की फसलों को संरक्षित करने और आने वाले गर्मी के मौसम के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित करने पर फोकस किया गया था। 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, 'अलमाटी और नारायणपुरा सहित कृष्णा अपलैंड परियोजना के प्रमुख जलाशयों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में वर्तमान में 50 फीसदी से अधिक जल भंडारण की कमी है। सरकार का उद्देश्य पीने के पानी के लिए राज्य जल नीति की प्राथमिकता पर जोर देते हुए गर्मियों के दौरान सार्वजनिक खपत और पशुधन के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित करना है।'
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और किसान नेताओं के अनुरोध के बाद सरकार ने नहरों में तुरंत 2.75 टीएमसी पानी छोड़ने का फैसला किया है। इस पहल का उद्देश्य अचुकाट्टू क्षेत्र में मिर्च की फसलों की रक्षा करना और आगामी गर्मियों के लिए पानी की मांग के मुद्दे को संबोधित करना है। कृष्णा अपर बैंक परियोजना के तहत अचुकाट्टू क्षेत्र के किसानों से आग्रह किया जाता है कि वे छोड़े गए 2.75 टीएमसी पानी का कुशलतापूर्वक उपयोग करें। जिला प्रशासन जल उपयोग उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन की देखरेख के लिए सिंचाई विभाग के साथ सहयोग करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें