फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ेंगे कोरोना से: कर्नाटक में गणेश चतुर्थी पर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं, दिल्ली में लगातार पांचवें दिन संक्रमण से कोई मौत नहीं

Sun, 05 Sep 2021 06:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना के खिलाफ जंग अब भी जारी है। आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रही हैं। इके अलावा सरकार पाबंदियों के जरिए भी कोरोना पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
देश में कोरोना के हाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच कर्नाटक सरकार ने गणेश चतुर्थी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, राज्य में गणेश चतुर्थी पर जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। केवल पर्यावरण के अनुकूल गणेश मूर्तियों की अनुमति होगी। गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान भोजन और प्रसाद के वितरण की अनुमति भी नहीं होगी। दो फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर वाले जिलों में किसी भी तरह के समारोह की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन


पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी समारोह के लिए जारी एसओपी में कर्नाटक सरकार ने कहा है कि गणेश प्रतिमा के उत्सव और विसर्जन के लिए 20 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। रात नौ बजे के बाद किसी भी उत्सव की अनुमति नहीं दी जाएगी। त्योहार के दौरान रात का कर्फ्यू लागू रहेगा।

वहीं, दिल्ली में रविवार को भी कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। यह लगाातर पांचवां दिन है, जब यहां कोरोना की वजह से एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। इस दौरान यहां 30 नए केस सामने आए, जबकि 33 लोग ठीक भी हुए। दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 0.05 फीसदी रह गई है। यहां फिलहाल 351 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 14.12 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस दौरान 25,082 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है।
विज्ञापन


आंध्र में 1,623 संक्रमितों की पहचान हुई
आंध्र प्रदेश में रविवार को 1,613 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 1,340 लोगों ने कोरोना को मात दी औ आठ लोगों की संक्रमण की वजह से जान भी गई। राज्य में फिलहाल 15,158 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 19.92 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस दौरान 13,911 मरीजों की मौत भी हुई है।

विज्ञापन

केरल में 26,701 नए मामले आए

केरल में रविवार को कोरोना के 26,701 नए मामले आए। इस दौरान 28,900 लोगों ने कोरोना महामारी को मात दी और 74 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। राज्य में फिलहाल दो लाख 47 हजार 791 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 39 लाख 37 हजार 996 लोग कोरोन से ठीक हुए हैं और 21,496 संक्रमितों की मौत भी हुई है। राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 17.17% है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें