फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक सरकार ने दूध की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाई, शिवकुमार बोले- किसानों को होगा फायदा

Fri, 28 Jul 2023 12:22 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बढ़ोतरी को मंजूरी देने के एक सप्ताह बाद गुरुवार को कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी। केएमएफ ने निजी कंपनियों द्वारा किसानों को दी जाने वाली ऊंची कीमतों के कारण कम खरीद का हवाला दिया।
 
विज्ञापन
डी.के. शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को राज्य में दूध की कीमतें तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया। यह फैसला एक अगस्त से प्रभावी होगा। दूध उत्पादक संघ लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। कानून मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि कैबिनेट ने गुरुवार को इस फैसले को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बढ़ोतरी को मंजूरी देने के एक सप्ताह बाद गुरुवार को कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी। केएमएफ ने निजी कंपनियों द्वारा किसानों को दी जाने वाली ऊंची कीमतों के कारण कम खरीद का हवाला दिया।



वहीं, राज्य में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि हमारा मकसद किसानों को फायदा पहुंचाना है। पूरे देश में दूध की कीमत 50-56 रुपये है, जबकि कर्नाटक में दूध की कीमत बहुत कम है, इसलिए हम दूध की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर किसानों की मदद करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें