कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रो. मुमताज अली खान
- फोटो : twitter
कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रो. मुमताज अली खान का सोमवार को उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है।
प्रो. मुमताज अली खान ने 2008 में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार के दौरान अल्पसंख्यक मामलों, हज और वक्फ मंत्री के रूप में कार्य किया था।
वह कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर थे। 2013 में वह एमएलसी के रूप में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने पर भाजपा के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी।
खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, ‘उन्होंने एक करीबी दोस्त और एक सरल व अच्छे राजनेता खो दिया है। एमएलसी, मंत्री, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनकी सेवा उल्लेखनीय है।’ येदियुरप्पा के कई कैबिनेट सहयोगियों, राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने खान की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।