फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EX-DGP Murder Case: गर्दन की नस काटने से मौत कैसे होगी? पूर्व डीजीपी की हत्या से पहले पत्नी ने किया गूगल सर्च

Tue, 22 Apr 2025 11:02 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

EX-DGP Murder Case: कर्टनाक के पूर्व डीजीपी हत्या मामले में नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि पूर्व डीजीपी की पत्नी और हत्या की मुख्य आरोपी पल्लवी ने वारदात से पांच दिन पहले गूगल पर सर्च किया था कि गर्दन की नस काटने से मौत कैसे होती है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश, कर्नाटक के पूर्व डीजीपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले ने आय दिन नए-नए और चौंकाने खुलासे सामने आ रहे है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पूर्व डीजीपी की पत्नी और हत्या की मुख्य आरोपी पल्लवी ने हत्या से पांच दिन पहले गूगल पर सर्च किया था कि गर्दन की नस और रक्तवाहिनियां काटने से मौत कैसे होती है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि हत्या से पहले पल्लवी ने व्हाट्सएप ग्रुप में कई संदेश साझा किए थे। इनमें उसने कहा कि उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया है, उस पर नजर रखी जाती है, उसे जहर देने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उसने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी।

ये भी पढ़ें:- Karnataka: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की अपने ही घर में की गई हत्या, आरोपी और वारदात की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


14 दिनों की न्यायिक हिरासत में पल्लवी
बता दें कि मामले में सोमवार को पल्लवी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, बेटी कृति को मानसिक जांच के लिए निमहंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोमवार शाम पल्लवी को घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ की। इस दौरान पल्लवी ने दावा किया था कि वह घरेलू हिंसा की शिकार रही है। हालांकि अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने इसकी जांच सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) को सौंप दी है। CCB आज से औपचारिक रूप से इस मामले की जांच शुरू करेगी।

कैसे दिया वारदात को अंजाम
इससे पहले कर्नाटक पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो तीखी बहस के बाद पल्लवी ने प्रकाश के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। कर्नाटक के पूर्व पुलिस प्रमुख जब जलन से राहत पाने के लिए छटपटा रहे थे तो पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पल्लवी ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया और कथित तौर पर कहा कि मैंने राक्षस को मार दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  कर्नाटक: पत्नी ने ही की पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या! पुलिस का दावा- पति-पत्नी के बीच रोज होता था झगड़ा

बिहार के रहने वाले थे पूर्व डीजीपी
गौरतलब है कि 68 वर्षीय ओम प्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के निवासी थे। उन्हें 1 मार्च 2015 को पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। वे पहले कर्नाटक होम गार्ड्स और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक थे और 2015 से 2017 तक राज्य के पुलिस महानिदेशक भी रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें