फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: राहुल गांधी ने जहां बयान देकर गंवाई थी सांसदी, वहीं से की चुनाव अभियान की शुरुआत; जानें क्या बोले

Sun, 16 Apr 2023 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलार (कर्नाटक)

सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में BJP सरकार ने क्या काम किया? उन्होंने 40% कमीशन खाया। काम करवाने के लिए BJP की सरकार ने कर्नाटक के लोगों से पैसा चोरी किया। जो भी उन्होंने किया उन्होंने 40% कमीशन लिया। यह मैं नहीं कह रहा, ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर यह बात कही है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कोलार से कर्नाटक विधानसभा के लिए कांग्रेस का प्रचार शुरू किया। कांग्रेस नेता ने रविवार को यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक की जनता से चार वादे किए हैं। पहला है कि हर घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। दूसरा वादा है कि हर महीने हर महिला को 2000 रुपए दिए जाएंगे। तीसरा वादा है कि हर महीने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। चौथी योजना है कि हर महीने 2 साल के लिए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 3000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपए दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


पीएम मोदी पर लगाए आरोप
उन्होंने अदाणी मसले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अगर आप हजारों करोड़ रुपए अदाणी को दे सकते हैं तो हम गरीबों, महिलाओं, युवाओं को पैसा दे सकते हैं। आपने दिल भर के अदाणी की मदद की हम दिल भर के कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे। 

यह भी पढ़ें- PM Modi Degree: मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल-संजय सिंह को समन, गुजरात यूनिवर्सिटी ने की शिकायत
विज्ञापन


कमीशन मामले में बोम्मई सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में BJP सरकार ने क्या काम किया? उन्होंने 40% कमीशन खाया। काम करवाने के लिए BJP की सरकार ने कर्नाटक के लोगों से पैसा चोरी किया। जो भी उन्होंने किया उन्होंने 40% कमीशन लिया। यह मैं नहीं कह रहा, ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर यह बात कही है। प्रधानमंत्री ने इस खत का जवाब नहीं दिया। खत का जवाब न देने का मतलब है कि प्रधानमंत्री ने यह बात मान ली है कि कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जाता है। 

अदाणी को लेकर जमकर बरसे राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैंने संसद में पूछा कि अदाणी की शेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपये किस के हैं? उसके बाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार ने संसद नहीं चलने दी। आमतौर पर विपक्ष संसद को रोकती है लेकिन पहली बार सरकार के मंत्रियों ने संसद को रोका। यह (भाजपा) सोचती है कि मुझे संसद से हटाकर, धमाकर, डरा देंगे। मैं इनसे नहीं डरता। मैं फिर दोहराता हूं कि प्रधानमंत्री जी यह 20,000 करोड़ रुपये अदाणी की शेल कंपनी में किस के हैं? जब तक इसका जवाब नहीं मिलेगा मैं तब तक नहीं रुकुंगा।

यह भी पढ़ें- Karnataka: पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने छोड़ी भाजपा, येदियुरप्पा बोले- लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे

उन्होंने कहा कि मुझे अयोग्य घोषित कर दो, जेल में डाल दो कुछ भी कर दो मुझे फर्क नहीं पड़ता। अदाणी की डिफेंस इंन्फ्रास्ट्रक्चर की कंपनी में चीन का डायरेक्टर बैठा है। उनकी शेल कंपनी में चीन का डायरेक्टर है। इसमें कोई जांच नहीं हो रही है। इसके बाद वह ध्यान भटकाने की बात करते हैं।



कोलार में ही दिया था मोदी सरनेम वाला बयान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव का  एलान होने के बाद राहुल की राज्य में यह पहली रैली है। खास बात यह भी है कि यह वही कोलार है, जहां राहुल ने मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। इस वजह से ही 23 मार्च को सूरत की कोर्ट ने उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई थी। अगले दिन ही उन्हें लोकसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा था।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी भवन' के उद्घाटन कार्यक्रम में कही यह बात
बेंगलुरु में इंदिरा गांधी भवन' के उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि हममें से ज्यादातर लोग इस बात से वाकिफ हैं कि नफरत, हिंसा, संस्थानों पर हमले के मामले में भाजपा देश के लिए क्या कर रही है। ये ऐसी चीजें हैं जो हर किसी को दिखाई देती हैं। हमारे देश की प्रकृति पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब हम कर्नाटक में चुनाव में हाथ आजमा रहे हैं। मैं यह देखकर खुश हूं कि कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बहुत मजबूत समर्थन है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने जा रही है।

नंदनी मिल्क पार्लर पहुंचे राहुल
राज्य में दुग्ध ब्रांड अमूल को लेकर जारी विवाद के बीच राहुल गांधी, राज्य पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार और महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ नंदनी मिल्क पार्लर पहुंचे। पार्लर बेंगलुरु के जेपी नगर में था। उन्होंने यहां कुछ वक्त बिताया और नाश्ता भी किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें