फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Election: टिकट कटने पर छलके उड्डपी विधायक के आंसू, कहा- हमेशा पार्टी के लिए काम किया, सदमे में हूं

Wed, 12 Apr 2023 05:33 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भट ने कहा कि जिला अध्यक्ष ने भी उन्हें पार्टी के फैसले के बारे में नहीं बताया। टीवी से उन्हें जानकारी मिली। गृहमंत्री अमित शाह ने जगदीश शेट्टार को फोन कर बदलावों के बारे में सूचित किया। मैं उम्मीद नहीं करता कि शाह मुझे भी फोन करें या मुझे बुलाएं, लेकिन जिलाध्यक्ष को बता सकते थे।
विज्ञापन
रघुपति भट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट सामने आते ही उडुपी विधायक रघुपति भट का दुख फूट पड़ा है। बुधवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भट ने अपना दुख जाहिर किया। भट ने कहा कि मैं पार्टी के आलाकमान के फैसले से दुखी नहीं हूं। मैं पार्टी के व्यवहार से दुखी हूं। बहुत पीड़ा हुई है। इस दौरान विधायक के आंसू भी छलक गए।

पढ़िए भट ने क्या कहा

विज्ञापन

भट ने कहा कि जिला अध्यक्ष ने भी उन्हें पार्टी के फैसले के बारे में नहीं बताया। टीवी से उन्हें जानकारी मिली। गृहमंत्री अमित शाह ने जगदीश शेट्टार को फोन कर बदलावों के बारे में सूचित किया। मैं उम्मीद नहीं करता कि शाह मुझे भी फोन करें या मुझे बुलाएं, लेकिन जिलाध्यक्ष को बता सकते थे। अगर सिर्फ मेरी जाति के कारण मेरा टिकट काटा गया है, तो यह गलत है। भट ने कहा कि पार्टी के कठिन दौर में भी मैं भाजपा के साथ ही था। पार्टी के लिए अथक परिश्रम किया। उन्हें अब तक बीजेपी ने जो अवसर दिए, उसके लिए वह भाजपा का धन्यवाद करते हैं। भट का कहना है कि पार्टी को शायद अब उनके जैसे कार्यकर्ता की आवश्यकता नहीं है। 

अपने अगले कदम के बारे में कोई फैसला नहीं ले पा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा द्वारा उड्डपी से बनाए गए आधिकारिक उम्मीदवार यशपाल सुवर्णा को उन्होंने अपना भाई बताते हुए कहा कि उन्होंने सुवर्णों के विकास के लिए काम किया है। भट ने कहा कि भाजपा के आलाकमान के फैसले के कारण मैं काफी सदमे में हूं। अपने अगले कदम के बारे में कोई फैसला नहीं कर पा रहा हूं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें